आज सतनामी स्वाभिमान दिवस इंडोर स्टेडियम रायपुर में मनाया जाएगा सतनामी समाज, शामिल होगा हजारों युवाओं का काफिला
Today Satnami Self Respect Day will be celebrated at Indoor Stadium Raipur Satnami Samaj convoy of thousands of youth will join
रायपुर : सतनामी समाज के धर्मगुरु राजा गुरु बालदास साहेब का अवतरण दिवस बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा. यह भव्य आयोजन आज 18 अक्टूबर 2024 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सुबह 11 बजे से शुरु होगा.
सतनामी समाज हर साल ‘सतनामी स्वाभिमान दिवस’ के रुप में मनाते हैं. जो समाज के गौरव, संस्कृति और पहचान का प्रतीक है. इस आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जैसे प्रतिष्ठित नेता भी शामिल होंगे.
सतनामी समाज के राजमहंत, जिला महंत, सेक्टर महंत, भंडारी, साटीदार और कई संगठन प्रमुख भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे. हजारों की तादाद में सतनामी समाज के सदस्य और अन्य समुदायों के प्रतिनिधि इस महोत्सव में भाग लेने की उम्मीद है.
इस मौजे पर कार्यक्रम के दौरान सतनामी समाज के कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा. समाज के विकास, शिक्षा, कला, संस्कृति और सामाजिक कार्यों में अद्वितीय योगदान देने वालों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा. यह सम्मान सतनामी समाज की नई पीढ़ी को प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है.
कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि समाज केकई वर्गों के बीच संवाद स्थापित करेंगे और समाज के विकास व योगदान पर अपने विचार साझा करेंगे. यह दिवस सतनामी समाज के स्वाभिमान, एकता और सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है. जिसमें समाज के सभी वर्गों का सहयोग अपेक्षित है.
इस आयोजन की पूरी तैयारी में आरंग विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं. ताकि यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
धमतरी : आज 18 अक्टूबर को गुरु बालदास साहेब का अवतरण दिवस है. इस मौके पर सतनामी समाज ने गुरु बालदास साहेब के जन्मोत्सव को सतनामी स्वाभिमान दिवस के रूप में रायपुर में मना रहा है.
इस दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा साथ ही कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा. इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कपिल देशलहरे के नेतृत्व में धमतरी से सैकड़ों युवाओं की टीम रायपुर कुंच करेगा.
जिला अध्यक्ष कपिल देशलहरे ने बताया कि गुरु बालदास साहेब की संघर्षों के परिणाम स्वरूप सतनामी समाज लगातार प्रगतिपथ पर अग्रसर है. उन्होंने बताया कि जब-जब सतनामी समाज पर अन्याय,अत्याचार हुए है तब-तब गुरुजी अत्याचारियों के समक्ष खड़ा होकर समाज की रक्षा की है. उन्होंने अत्याचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन,कई सामाजिक आंदोलन किए हैं. जिसके परिणामस्वरुप आज सतनामी समाज उनके जन्मदिवस को सतनामी स्वाभिमान दिवस के रुप में मना रहा है.
इस कार्यक्रम में धमतरी से सैकड़ों युवाओं टीम आज रायपुर रवाना होगा. कार्यक्रम में धमतरी ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र भारती, भखारा ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण कोसरे, कुरुद ब्लाक अध्यक्ष रामकुमार बंजारे, मगरलोड ब्लॉक अध्यक्ष तोरण अणेश्वरी के नेतृत्व में समाजजन सतनामी स्वाभिमान दिवस मनाने रायपुर पहुंचेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



