ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक हादसा, खेत जोतकर घर लौट रहे युवक की मौत, दो दोस्त घायल, अस्पताल में भर्ती, गांव में पसरा मातम

Tragic accident due to tractor overturning, young man returning home after plowing the field died, two friends injured, admitted in hospital, mourning spread in the village

ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक हादसा, खेत जोतकर घर लौट रहे युवक की मौत, दो दोस्त घायल, अस्पताल में भर्ती, गांव में पसरा मातम

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रेमनगर थाना के उमेशवरपुर चौकी के श्यामनगर गांव में ट्रैक्टर पलटने से उसमें दबकर युवक शिव नारायण सिंह की मौत हो गई है. यह घटना प्रेमनगर थाना के उमेशवरपुर चौकी क्षेत्र की है.
मिली मुताबिक रविवार ट्रैक्टर पर तीन लोग सवार होकर खेत जोतकर वापस लौट रहे थे. तभी अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रैक्टर के नीचे युवक दब गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. ट्रैक्टर पर तीन लोग सवार होकर खेत जोतकर वापस लौट रहे थे. तभी ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया. जिसमें दो युवक घायल हैं. दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 
इस हादसे की खबर मिलने पर चौकी प्रभारी संजय यादव और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. घायलों को फौरन इलाज के लिए प्रेम नगर स्वास्थ्य केंद्र में भेजा. वहीं मृतक का शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई जुट गई है.
पुलिस के मुताबिक हादसे के दौरान ट्रैक्टर पर तीन लोग सवार थे. वह खेत जोतकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रैक्टर के नीचे युवक दब गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो लोग घायल हो गए. एक को पैर पर गंभीर चोटें आई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB