शेयर ट्रेडिंग के बहाने 35 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली कामयाबी, 3 लाख कैश और मोबाइल जब्त
Police succeeded in arresting 3 accused of the gang who cheated 35 lakhs on the pretext of share trading, 3 lakh cash and mobile seized
बालोद : बालोद जिले में शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ दिलाने का झांसा देकर बीएसपी के इंजीनियर से 35 लाख 86 हजार रुपए की ठगी की गई. इस मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के 3 आरोपियों को राजस्थान के झुंझुनूं जिले से गिरफ्तार किया है. यह मामला थाना राजहरा क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 जुलाई 25 को बीएसपी में इंजीनियर के पद पर राजहरा के कार्यरत पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28 मई 2025 से 30 मई 2025 तक शेयर ट्रेडिंग ग्रुप में का ऐड होकर ज्यादा कमाई देने के नाम से प्रार्थी को अलग अलग किस्तों में UPI/RTGS के जरिए कुल 35,86,740 रुपए बैंक खाते में डलवा कर धोखाधड़ी किया गया. इस रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 232/25 धारा 317(4),3(5) बीएनएस कायम कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा थाना राजहरा और साइबर सेल से विशेष टीम बना करमामले के आरोपियों को जल्द पकड़ने निर्देशित किया गया. टीम शेयर ट्रेडिंग के ऐप, बैंक खातों की जानकारी, तकनीकी जानकारी के साथ आरोपियों की पुख्ता जानकारी होने पर टीम झुंझुनू राजस्थान रवाना किया गया.
टीम वहां पहुंच कर कैंप कर लोकल सूचना पर लोकल पुलिस की मदद से संदेहियों की जानकारी हासिल कर आरोपियों को घेराबंदी कर टीम ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया. आरोपियों के कब्जे से HDFC BANK, CANARA BANK, चेकबुक, एवं घटना के दौरान इस्तेमाल 6 मोबाइल फोन को जप्त किया गया. तीनों आरोपियों गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया.
इस शेयर ट्रेडिंग के धोखाधड़ी के आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी राजहरा से निरीक्षक रविशंकर पांडेय, साइबर सेल प्रभारी स.उ.नि . धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक रुमलाल चुरेंद्र, आरक्षक राहुल मनहरे, संदीप यादव, पुरण देवांगन, मिथिलेश यादव, भोप साहू, विपिन गुप्ता, योगेश पटेल, गुलझारी साहू साइबर सेल, सुरेंद्र देशुख थाना राजहरा का अहम योगदान रहा.
आरोपी
1.रामनिवास मुंड पिता महावीर प्रसाद उम्र 36 साल ग्राम खुदास थाना गोठड़ा जिला झुंझुनू राजस्थान
2. मनीष कुमार पिता महेश सिंह उम्र 26 साल पता ग्राम कैसेरु थाना मुकुंदगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान
3. विवेक दतुसेलीया पिता उमेद सिंह उम्र 26 साल पता ग्राम कैसेरु थाना मुकुंदगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान
जप्ती-
01. घटना में इस्तेमाल CANARA, HDFC, IDBI बैंक चेक बुक
02. 06 नग मोबाइल फोन
03. 3 लाख रुपए नगदी
04. बैंक खाता में जमा फ्रॉड रकम करोड़ों रुपए सीज किया गया
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



