दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचला, तीन महिलाओं की मौत, ड्राइवर की पिटाई कर गुस्साई भीड़ ने हाईवे पर शव रखकर किया चक्काजाम

Tragic road accident: Three women crushed by a speeding Scorpio, dead; angry mob beats up driver, blocks highway by placing bodies on road

दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचला, तीन महिलाओं की मौत, ड्राइवर की पिटाई कर गुस्साई भीड़ ने हाईवे पर शव रखकर किया चक्काजाम

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने 3 महिलाओं को कुचल दिया. हादसे में तीनों की जान चली गई. यह हादसा रविवार शाम NH130 स्थित भिट्ठीकला में हुआ है. यह मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिलाएं सब्जी खरीदकर बाजार से लौट रही थी. तभी अचानक सामने से आई बेकाबू स्कॉर्पियो नम्बर CG15 EH 8874 उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गई. हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने गाड़ी के ड्राइवर को खूब पीटा और हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया. इस दौरान 3 से 4 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ है.
तेज रफ्तार स्कार्पियो अंबिकापुर से लखनपुर जा रही थी. तभी ग्राम भिट्ठीकला में 2 महिलाओं को कुचलते हुए गाड़ी आगे बढ़ी और तीसरी महिला को रौंदा दिया। गाड़ी फिर भी नहीं रुकी. आगे जाकर सामने से आ रहे ट्रेलर से टकराकर रुक गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल तीनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो से भाग रहे ड्राइवर को दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पीटा.
उग्र भीड़ ने नेशनल हाईवे पर शव रखकर जाम कर दिया. मौके पर पहुंची मणिपुर पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया और उसे फौरन थाने भेजा. ग्रामीणों को समझाइश देकर जान खुलवाया गया.
हर रविवार को भिट्ठीकला में साप्ताहिक बाजार लगता है. हादसे की शिकार महिलाएं सब्जी खरीदने बाजार आई थीं. और शाम को लौट रही थीं. इस हादसे में जोगी बांध निवासी तीन महिलाएं रामबाई पति जूठन उम्र 50 साल, मुन्नी बाई पति स्व धन साय, श्यामपति पति तिल साय उम्र 40 साल की मौके पर ही मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t