घर के बाहर खेल रही बच्ची को अकेला देख उठा ले गया शख्स, साइकिल से आया और बच्ची का किया अपहरण, आरोपी गिरफ्तार

Seeing the girl playing alone outside the house, a man took her away, came on a bicycle and kidnapped the girl, accused arrested

घर के बाहर खेल रही बच्ची को अकेला देख उठा ले गया शख्स, साइकिल से आया और बच्ची का किया अपहरण, आरोपी गिरफ्तार

मनेंद्रगढ़ : मासूम बच्ची को अगवा किया गया है. बच्ची घर के बाहर खुले मैदान में खेल रही थी. तभी उसको एक युवक अपहरण कर कंधे में बैठाकर ले गया. यह जिला मुख्यालय से लगे चैनपुर इलाके की घटना है. कोतवाली थाना पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मासूम बच्ची का परिवार अन्य जिले से आकर यहां रोजी मजदूरी का काम करते हैं. रोजाना की तरह  शाम करीब 5 से 6 के बीच करीब करीब 6 साल की उम्र की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी.  इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य आसपास मौजूद नहीं थे. बच्ची के अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी साइकिल से आया और उसे लालच में फंसाकर अपने साथ ले गया. घटना के बाद परिजनों ने बच्ची को खोजने की कोशिश की. लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को खबर दी गई.
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें युवक बच्ची को कंघे पर बैठाकर ले जाते दिख रहा है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की.
जांच के दौरान पुलिस ने लोगों से पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. एक फुटेज में आरोपी बच्ची को साइकिल पर अगवा कर ले जाते हुए दिखाई दिया। जो मामले में अहम सुराग साबित हुआ.
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनेन्द्रगढ़ से सटे लालपुर क्षेत्र से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया. साथ ही मौके से आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है. बच्ची की सुरक्षित वापसी से परिजनों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB