दूल्हा बनने से पहले किया खुद को जलाने की कोशिश, 90% झुलसा शरीर, इधर फांसी लगाकर की आत्महत्या, दोनों मामलों में जांच में जुटी पुलिस
Tried to burn himself before becoming a groom, 90% of his body burnt, committed suicide by hanging himself here, police engaged in investigation in both the cases
शादी से 7 पहले युवक ने किया खुद को जलाने की कोशिश, 90% झुलसा शरीर
बालोद : बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम टेंगना बरपारा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है जहां शादी के हफ्ते भर पहले युवक ने खुदकुशी की कोशिश की है. शरीर पर केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया. युवक की हालत नाजुक है. उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. यह मामला गुरुर थाना क्षेत्र के टेंगना बरपारा गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मोबाईल दुकान में काम करने वाले तरुण विश्वकर्मा उम्र 23 साल की शादी एक हफ्ते बाद होने वाली है. गांव में शादी का कार्ड भी बंट चुका है. लेकिन युवक ने इस तरह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। यह अब तक साफ नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही.है.
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि युवक 90% तक जल चुका है. जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. हालत को देखते हुए उसे तत्काल रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया है. वही घटना के वजह का अब तक खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और परिवार गहरे सदमे में है और युवक के ससुराल पक्ष भी घटना से हैरान है.
घटना के बाद से यहां पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और घटना की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है. इस मामले में धमतरी अस्पताल चौकी ने मामला दर्ज कर मूल थाने गुरुर को भेज दिया है. जिसके बाद से मामले में जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
बिलासपुर : बिलासपुर जिले में मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम लिमतरा के वार्ड नंबर 1 में रहने वाले सुरेन्द्र विश्वकर्मा पिता कार्तिक विश्वकर्मा 30 साल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की जानकारी सुबह हुई. जब उसकी पत्नी ने कमरे का दरवाजा बंद पाया और काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. शक होने पर खिड़की से झांककर देखने पर उसने पाया कि सुरेन्द्र पंखे से गमछे के सहारे लटका हुआ है.
यह दृश्य देखकर उसकी पत्नी के होश उड़ गए. घटना की जानकारी तुरंत आसपास के लोगों और मस्तूरी पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
शुरुआती जांच में पता चला है कि सुरेन्द्र रात में बाहर से घर लौटा था और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था. उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था. जिसके बाद सुबह तक कोई हलचल नहीं हुई. खुदकुशी की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि सुरेन्द्र ने यह कदम क्यों उठाया.
फिलहाल परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में इस घटना के बाद शोक की लहर है. पुलिस हर संभव एंगल से मामले की जांच कर रही है .ताकि खुदकुशी के पीछे की असली वजह सामने आ सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



