ASI ने मेडिकल स्टोर संचालक के जरिए ली रिश्वत, केस में गंभीर धाराएं न जोड़ने के एवज में मांगे 15 हजार, एसीबी ने रंगेहाथों पकड़ा, दोनों गिरफ्तार

ASI took bribe through medical store operator, demanded 15 thousand in lieu of not adding serious sections in the case, ACB caught them red handed, both arrested

ASI ने मेडिकल स्टोर संचालक के जरिए ली रिश्वत, केस में गंभीर धाराएं न जोड़ने के एवज में मांगे 15 हजार, एसीबी ने रंगेहाथों पकड़ा, दोनों गिरफ्तार

बिलासपुर/ मुंगेली : मुंगेली जिला के थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक और उसके सहयोगी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. एएसआई के द्वारा केस में बड़ी धारा जुड़ने से बचाने के एवज में 15 हजार की मांग की गई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक मुंगेली जिले में लालपुर थाने के इलाके के सूरजपुरा निवासी देवेंद्र बर्मन ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की थी. कि उसके खिलाफ लालपुर थाना में अपराध क्रमांक 174/24 दर्ज है. उक्त मामले में बड़ी धारा जुड़ने से बचाने के लिए थाने के सहायक उप निरीक्षक राजाराम साहू ने 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है. शिकायत का सत्यापन कराए जाने के दौरान आरोपी ने 5 हजार रुपए प्रार्थी से ले लिया था. बाकी 10.000 रुपए लेने के लिए सहमति दी गई.
जिसके आधार पर एसीबी ने कार्यवाही की योजना बनाई. इसके बाद एसीबी की टीम ने आरोपी एएसआई राजाराम साहू को रिश्वत की रकम ₹10000 देने के लिए प्रार्थी को रकम सहित भेजा गया. इस दौरान प्रार्थी आरोपी एएसआई से बात करने पर उसके द्वारा पैसे को नजदीक में मेडिकल स्टोर संचालित करने वाले प्रेमसागर जांगड़े को देने को कहा गया. तब प्रार्थी फौरन प्रेमसागर जांगड़े को रिश्वत की रकम हाथ में दिया गया. इधर पहले से घेराबंदी में लगी हुई एसीबी की टीम ने राजाराम साहू और उसके सहयोगी प्रेम सागर जांगड़े को पकड़ लिया.
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एसीबी के द्वारा धारा 7 ,12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI