किसान के खेत में लगा टुल्लू पम्प हुआ चोरी, पुलिस ने फरार आरोपी को फौरन गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, मशरुका बरामद
Tullu pump installed in the farmer's field was stolen, police immediately arrested the absconding accused and sent him behind bars, recovered the consignment
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में किसान के खेत में लगा टुल्लू पम्प हुआ चोरी हो गया. किसान ने चोर का पीछा किया मगर चोर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को फ़ौरन गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बृजलाल कुमार ग्राम कोटाभर्री द्वारा थाना रुद्री में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 मार्च 2025 को करीब 9:30 बजे ग्राम कोटामरी लिफ्ट एरिकेशन के पास अपना खेत देखने के लिऐ गया था. वहा पहुंचकर देखा कि खेत में लगे मोटर पंप को निकालकर चोरी कर रहा है. जिसके बारे में वहीं पर नहाने गइ गांव के हिरदेराम, राजाराम को बताया. जिसके बाद वे तीनो जाकर आरोपी को पकड़ने गए तो उन्हें देखकर चोर पंप को लेकर भाग गया. पंप को कही पर छिपा दिया है चोर को पहचानता है. जिसका नाम दीपक नेताम है.
इस रिपोर्ट अपराध क. 05/2025 धारा 303 (2)3 (5) बी.एन.एस. कायम कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले की पतासाजी के लिए मुखबिर की खबर पर ग्राम बेलतरा रवाना होकर आरोपी दीपक नताम को घेराबंदी कर पकड़ा गया. और गवाहों के सामने बयान लिया गया. आरोपी के द्वारा जुर्म कबूल करते चोरी किये टुल्लू पंप को ग्राम कोटाभरी महानीम के नीचे झाड़ियों में छिपाकर रखना बताया.
उक्त स्थान से आरोपी दीपक नेताम द्वारा चोरी गए टुल्लू पंप को गवाहों के सामने बरामद कराया. 1 नग पुराना इस्तेमाली टुल्लू पंप 1 एच.पी. बिन्दु कंपनी का कीमत करीब 6000/- रुपये को जप्त किया गया. आरोपी दीपक नेताम के द्वारा जुर्म कबूल करने और जुर्म के पुख्ता सबूत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
उक्त कार्यवाही में थाना रूद्री से सउनि.भीष्म कुमार अवस्थी,प्रआर. देवेंद्र गजेंद्र, आर.हरीश नेताम, नितेन्द्र पांडेय, मआर.शबा मेमन का विशेष योगदान रहा.
आरोपी
दीपक नेताम पिता मोहन लाल नेताम उम्र 25 साल साकिन बेलतरा थाना रुद्री, जिला धमतरी (छग)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



