भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग के बाद 2 कार्यकर्ता गिरफ्तार, हटाए गए नायब तहसीलदार, SDM का भी होगा ट्रांसफर!, पुलिस कार्रवाई के संकेत
Two activists arrested after demanding the arrest of a BJP MLA, Naib Tehsildar removed, SDM to be fined too!, hints of police action
सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में BJP विधायक और राजस्व अधिकारियों के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. सीतापुर के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक को हटा दिया गया. इसका आदेश कलेक्टर ने 3 जून को ही जारी कर दिया था. लेकिन आज इसे सार्वजनिक किया गया. नायब तहसीलदार को अंबिकापुर कलेक्टर कार्यालय में अटैच कर दिया गया. इसके साथ ही अब एसडीएम फागेश सिन्हा को भी हटाए जाने की अटकले तेज हो गई है.शायद एक या दो दिन में उनको हटाए जाने का भी आदेश जारी हो सकता है.
बता दें कि नायब तहसीलदार का सीतापुर विधायक से विवाद चल रहा था. सीतापुर से रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट के आरोप लगे हैं. घटना के विरोध में राजस्व अधिकारियों ने विधायक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर थे, जिससे प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो रहा था.
बुधवार को मामले में दो आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई तेज कर दी. इस बीच छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों की राजस्व मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत हुई. और अधिकारियों ने हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने का फैसला लिया.
सूत्रों के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित नायब तहसीलदार और SDM के खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि नायब तहसीलदार को राजापुर उप तहसील से हटा दिया है. उन्हें अंबिकापुर कलेक्टर कार्यालय में अटैच किया गया है. वहीं सीतापुर तहसीलदार उमेश बाज को राजापुर उप तहसील का भी प्रभार सौंपा गया. नायब तहसीलदार को हटाए जाने के बाद अब एसडीएम फागेश सिन्हा को भी सीतापुर से हटाए जाने की अटकले तेज हो गई है. यह चर्चा है कि उन्हें भी वहां से हटाने का आदेश एक से 2 दिन में जारी हो सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



