पति-पत्नी साथ बैठकर शराब पीकर खाई मछली, फिर दोनों के बीच हुआ विवाद, शराबी पति ने पत्नी को टंगिये से काट डाला, आरोपी गिरफ्तार

Husband and wife sat together and ate fish after drinking alcohol, then there was a dispute between the two, the drunken husband killed his wife with a knife, the accused was arrested

पति-पत्नी साथ बैठकर शराब पीकर खाई मछली, फिर दोनों के बीच हुआ विवाद, शराबी पति ने पत्नी को टंगिये से काट डाला, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला फरसाबहार थाना क्षेत्र के ग्राम धौरासांड बाघटोली की है.
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को नंदलाल सिदार उम्र 63 साल बाजार से मछली खरीद कर लाया था. घर में दोनों पति-पत्नी साथ बैठकर शराब पीया और मछली खाया. फिर किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और गुस्से में आकर पत्नी के सिर पर टंगिया से वार कर मार डाला. सिर से ज्यादा खून निकलने के कारण मौके पर ही नानमती बाई की मौत हो गई. इस हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई.
शव के सिर पर धारदार हथियार के गहरे घाव थे. मृतका की बहू कुसबा सिदार ने अगले दिन थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस को जांच में मृतका का शव घर के अंदर खाट पर मिला. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण सिर पर गंभीर चोट और ज्यादा खून बहना बताया गया.  जिसके बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह के मुताबिक, हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी को जब्त कर लिया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(2) के तहत मामला दर्ज किया गया. उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. जहां से जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB