नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर, पिता समेत दो बच्चे घायल, मची अफरा-तफरी, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

A horrific road accident on the National Highway involved a car and a tractor colliding head-on, injuring a father and two children, causing widespread panic and damaging both vehicles.

नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर, पिता समेत दो बच्चे घायल, मची अफरा-तफरी, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

सक्ती : सक्ती जिले के बाराद्वार क्षेत्र में नेशनल हाईवे-49 पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में कार सवार तीन लोग घायल हो गए. घायलों में पिता और उसके दो बच्चे शामिल हैं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार पिता अपने बेटे और बेटी के साथ सक्ती की तरफ से बाराद्वार जा रहे थे. इसी दौरान बाराद्वार की दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.
हादसे में कार सवार तीनों लोगों को चोटें आई हैं. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भेजने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई.
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के वजह की जांच शुरू कर दी है. हालांकि राहत की बात यह रही कि इतनी भीषण टक्कर के बावजूद किसी की जान नहीं गई. हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t