दो कारों की आमने-सामने टक्कर, दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत, 5 घायल, दोनों गाड़ियों के खुले एयरबैग, इधर ट्रक पलटने से लगा लंबा जाम

Two cars collided head-on, leaving two dead and five injured. Both vehicles' airbags deployed, and a truck overturned, causing a long traffic jam.

दो कारों की आमने-सामने टक्कर, दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत, 5 घायल, दोनों गाड़ियों के खुले एयरबैग, इधर ट्रक पलटने से लगा लंबा जाम

कोरबा : कोरबा जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दो कारों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. इस दुर्घटना में दो की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पांच लोग घायल हो गए. घायलों में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक एक कार नम्बर CG12 L 4778 में चार लोग सवार होकर इंद्रजीत नेटी अपने परिचित के यहां ग्राम पुटा में शादी समारोह में शामिल होकर अपने गृह ग्राम सरमा लौट रहे थे, तभी केंदई के पास मोरगा चौकी अंतर्गत केंदई नेशनल हाईवे के झरना मोड़ के पास रात करीब 12 बजे दो कारों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. 
इनमें धनपत यादव और इंद्रजीत नेटी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उदयपाल नेटी और रामकुमार पटेल उर्फ पप्पू पटेल घायल हो गए. बताया गया कि  यह हादसा हो गया. कार का एयरबैग खुलने से सामने बैठे लोगों की जान बच गई. दूसरी कार में तीन लोग सवार थे, जो इस टक्कर में घायल हो गए
बताया जा रहा है कि दोनों ही वाहनों में सवार लोग कोरबी क्षेत्र के निवासी हैं, जिनमें से एक परिवार शर्मा कोरबी गांव का रहने वाला है. श्मदीदों के मुताबिक टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. खबर मिलते ही मोरगा चौकी पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. साथ ही एंबुलेंस को भी बुलाया गया.
बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद दोनों कारों के आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. एक कार का एयरबैग खुल गया. जिससे सामने बैठे कुछ लोगों की जान बच गई. हालांकि पीछे बैठे यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिये पोड़ी उपरोड़ा स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेजा. प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के असल वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

चिल्फी घाट में ट्रक पलटने से लगा लंबा जाम

कबीरधाम : कबीरधाम जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर शुक्रवार को चिल्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत नागमोरी घाट में चावल से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया. रायपुर से जबलपुर की ओर जाने वाले इस प्रमुख मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. यातायात पूरी तरह ठप हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक जबलपुर से कबीरधाम की तरफ आ रहा था. चिल्फी घाट के घुमावदार सड़क पर चालक वाहन ने नियंत्रण खो दिया। जिससे ट्रक पलटकर सड़क के बीच में ही पलट गया. हादसे के बाद सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन सड़क के दोनों ओर फंस गए. जाम के कारण यात्री बस भी जाम में फंसी है जिससे लोगों को परेशान होना पड़ा रहा है. मौके पर पुलिस पहुंचकर जाम को हटाने की कोशिश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB