गरियाबंद में मकान निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा, पल भर में युवा जीवन का दुखद अंत, करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में शोक का माहौल

Tragic accident during house construction in Gariaband, tragic end of young life in a moment, young man dies due to electric shock, atmosphere of mourning in the family

गरियाबंद में मकान निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा, पल भर में युवा जीवन का दुखद अंत, करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में शोक का माहौल

गरियाबंद : गरियाबंद जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. जहां करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. मकान निर्माण के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 29 साल के युवक की मौके पर ही जान चली गई
शुक्रवार दोपहर विद्युत करंट लगने से 29 साल के युवक योगेश दीवान की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक अपनी मां का इकलौता सहारा था. जबकि उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक योगेश दीवान गरियाबंद ब्लॉक के कसेरु पंचायत अंतर्गत ग्राम कोसमी (ब) का निवासी था और रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था.
शुक्रवार दोपहर ग्राम आमझर में एक आवास निर्माण कार्य के दौरान हादसा हुआ. लोहे की छड़ उठाते समय छड़ 11 केवी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई. जिससे तेज करंट लगने पर योगेश वहीं गिर पड़ा. साथ काम कर रहे मजदूरों और ग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
फिलहाल पुलिस को मामले की खबर दे दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है इस हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है. और गांव में भी मातम पसरा हुआ है.
हादसे के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण बड़ी तादाद में जिला अस्पताल पहुंचे. एक छोटी सी असावधानी भरे पल ने एक परिवार का सहारा छीन लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB