अब बार-बार नहीं दे सकेंगे IAS-IPS बनने चयनित उम्मीदवार UPSC Exam, निजी स्कूलों में भी अब बोर्ड पैटर्न पर होंगी 5वीं-8वीं की परीक्षाएं

Candidates selected to become IAS and IPS will no longer be able to appear for the UPSC exam repeatedly. Private schools will also now conduct Class 5 and Class 8 exams on the board pattern.

अब बार-बार नहीं दे सकेंगे  IAS-IPS बनने चयनित उम्मीदवार UPSC Exam, निजी स्कूलों में भी अब बोर्ड पैटर्न पर होंगी 5वीं-8वीं की परीक्षाएं

निजी स्कूलों में भी अब बोर्ड पैटर्न पर होंगी 5वीं-8वीं की परीक्षाएं

छत्तीसगढ़ में अब शासकीय स्कूलों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध निजी (अशासकीय) स्कूलों में भी कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाएं केंद्रीकृत बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाएंगी. इस बदलाव और परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई. जिसमें वर्ष 2025-26 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया है.
स्कूलों को हर हाल में 14 फरवरी तक पाठ्यक्रम पूरा करना जरुरी होगा. पाठ्यक्रम पूरा होने के फौरन बाद ही परीक्षा की विशेष तैयारियां शुरु हो जाएंगी. छात्रों को परीक्षा के स्वरुप से परिचित कराने के लिए 25 फरवरी तक प्रश्नपत्र का ब्लू प्रिंट समझा दिया जाए. इसके बाद छात्रों को मुख्य परीक्षा के लिए आत्मविश्वास से भरने के मकसद से 27 फरवरी से 14 मार्च के बीच विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए सैंपल पेपर्स से सघन अभ्यास कराया जाएगा.
कक्षा 5वीं की परीक्षा कुल 50 अंकों की होगी. जिसमें 40 अंक लिखित परीक्षा के और 10 अंक प्रोजेक्ट कार्य के होंगे. वहीं, कक्षा 8वीं के लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं. जिनमें 80 अंक लिखित और 20 अंक प्रोजेक्ट कार्य के लिए रखे गए हैं. स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे 25 फरवरी तक प्रोजेक्ट कार्य पूरा करवा लें और इसके अंक 27 फरवरी तक सीलबंद लिफाफे में बीईओ कार्यालय जमा करें. परीक्षा संचालन के लिए कक्षा 5वीं के लिए 55 रुपये और कक्षा 8वीं के लिए 60 रुपये प्रति छात्र का शुल्क निर्धारित किया गया है. जिसे 5 फरवरी तक जमा करना होगा.
प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी विद्यार्थी को वंचित न किया जाए. परीक्षाएं पूरी तरह से सरकारी निगरानी में संपन्न होंगी. जिसके लिए शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा.
परीक्षा संपन्न होने के बाद मूल्यांकन कार्य तेजी से किया जाएगा और 25 अप्रैल तक स्कूलों में अंकसूची तैयार कर ली जाएगी. 30 अप्रैल को सभी संस्था प्रमुख अपने-अपने विद्यालयों में परीक्षा परिणाम की घोषणा करेंगे और बच्चों को अंकसूचियों का वितरण करेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

25 मार्च से होगी स्कूलों में पहली से 11 तक की परीक्षाएं

रायपुर : प्रदेश के स्कूलों में सत्र 2025–26 की वार्षिक परीक्षा को लेकर कक्षा 1 से 11वीं तक के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी.  परीक्षा की समय-सारणी जिला शिक्षा अधिकारी स्तर से जारी की जाएगी.
जिले में वार्षिक परीक्षा के सफल संचालन की पूर्ण जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी की होगी। इसके लिए जिला स्तर पर संचालन समिति, प्रश्न पत्र निर्माण समिति और मॉडरेशन समिति का गठन 5 फरवरी 2026 तक किया जाना जरुरी होगा. निर्देशानुसार कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के लिए ब्लूप्रिंट के अनुरुप प्रश्न पत्र तैयार किए जाएंगे. परीक्षा पूर्व तैयारी के तहत सैंपल प्रश्न पत्र बनाकर विद्यार्थियों को अभ्यास कराया जाएगा. सभी कक्षाओं का पाठ्यक्रम 28 फरवरी 2026 तक पूर्ण कर रिवीजन कराया जाएगा. वहीं परियोजना कार्य की वार्षिक परीक्षा 5 मार्च 2026 तक पूरी की जाएगी.
प्रश्न पत्र निर्माण प्रक्रिया के तहत 15 फरवरी 2026 तक प्रश्न पत्रों के तीन सेट तैयार किए जाएंगे. इसके बाद 20 फरवरी 2026 तक मॉडरेशन प्रक्रिया पूरी होगी. प्रश्न पत्रों को मुद्रण के लिए 25 फरवरी 2026 तक भेजा जाएगा. जबकि मुद्रक द्वारा सीलबंद लिफाफों में प्रश्न पत्र 15 मार्च 2026 तक जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपे जाएंगे. जारी निर्देश सभी शासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों पर लागू होंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

UPSC CSE 2026 : IAS-IPS का सपना देखने वालों के लिए सुनहरा मौका, कैडर अलॉटमेंट के नियमों में बड़ा बदलाव

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने साल 2026 के लिए सिविल सर्विसेज परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. प्रशासनिक कारणों से हो रही देरी अब खत्म हो गई है और आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है. तो अब बिना समय गंवाए upsc.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं.
फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 24 फरवरी, 2026 (शाम 6 बजे तक) है. यानी आपके पास सिर्फ 20 दिन हैं. आखिरी समय में वेबसाइट अक्सर हैंग होती है. इसलिए समझदारी इसी में है कि आप आज-कल में ही अप्लाई कर दें. आपको बता दें कि प्रीलिम्स परीक्षा (Prelims Exam) 24 मई, 2026 को होगी.
UPSC CSE 2026 Notification out : अप्लाई कैसे करें?
आवेदन सिर्फ ऑनलाइन होगा. आपको आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाना है. प्रोसेस को 4 आसान स्टेप्स में बांटा गया है.

सबसे पहले प्रोफाइल बनाएं.
रजिस्ट्रेशन नंबर जनरेट करें.
फॉर्म भरें.
फीस जमा करें और सेंटर चुनें.

इस बात का रखें खास ख्याल
इस बार फोटो और साइन को लेकर यूपीएससी बहुत सख्त है. फॉर्म भरते समय आपको लाइव फोटो (वेबकैम से) खींचनी होगी. साथ ही, साइन करते समय ध्यान रखें कि आपको सफेद कागज पर काली स्याही से तीन बार साइन करना है और उसे अपलोड करना है.

किसको कितने मौके मिलेंगे?
General/EWS: 6 मौके (आयु सीमा 32 साल)
OBC: 9 मौके (आयु सीमा 35 साल)
SC/ST: कोई सीमा नहीं (आयु सीमा 37 साल) (UPSC CSE 2026 Notification Out)

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?
 UPSC के लिए आपको तीन पड़ावों से होकर गुजरना होगा.
प्रीलिम्स
मेन्स
इंटरव्यू
बता दें कि इस परीक्षा की फाइनल मेरिट लिस्ट मेन्स और इटरव्यू के पर्फार्मेंस के आधार पर बनती है. मेन्स एग्जाम 1750 का होता है जबकि इंटरव्यू 275 नंबर को होता है

बदल गई कैडर पॉलिसी
इस बार की सबसे बड़ी खबर परीक्षा के साथ-साथ ‘कैडर अलॉटमेंट पॉलिसी 2026’ को लेकर भी है. सरकार ने 2017 से चले आ रहे ‘जोनल सिस्टम’ को रिटायर कर दिया है. अब इसकी जगह ‘रोटेशनल साइकिल सिस्टम’ लेगा.
अब 25 राज्यों और जॉइंट कैडर को एक चक्र (Cycle) में बांटा गया है. हर 25 कैंडिडेट्स की एक मेरिट लिस्ट बनेगी और उन्हें रोटेशन के हिसाब से कैडर दिया जाएगा. अगर एक ही राज्य के लिए ज्यादा दावेदार होंगे, तो बेहतर रैंक वाले को पहले मौका मिलेगा. सरकार का कहना है कि इससे राज्यों में अफसरों की पोस्टिंग ज्यादा संतुलित और पारदर्शी होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB