अज्ञात पिकअप ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर, आरक्षक की मौके पर गई जान, ड्राइवर वाहन समेत फरार, पुलिस कर मामले की जांच

Unknown pickup hits scooter rider hard constable dies on the spot driver absconds with vehicle police investigates the case

अज्ञात पिकअप ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर, आरक्षक की मौके पर गई जान, ड्राइवर वाहन समेत फरार, पुलिस कर मामले की जांच

बीजापुर : बीजापुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत दंतेश्वरी ढाबा के पास दाेपहर काे एक सड़क हादसे में पुलिस आरक्षक संदीप एक्का की मौत हाे गई.
मिली जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह ड्यूटी के लिए नया पुलिस लाइन जाने के दौरान नगर पंचायत मुख्यालय से कुछ दूर दंतेश्वरी ढाबा के पास अज्ञात पिकअप वाहन ने स्कूटी सवार आरक्षक संदीप काे टक्कर मार दी. इस हादसे में ज्यादा खून बहने की वजह से जवान की मौके पर ही मौत हाे गई। दुघर्टना के बाद पिकअप वाहन लेकर चालक माैके से फरार हाे गया. कोतवाली पुलिस घटनास्थल पंहुचकर शव काे पाेस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनाें काे शव साैंप दिया है. बीजापुर पुलिस पिकअप वाहन चालक की पतासाजी कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb