पेंडिंग ई-चालान वाले वाहन होंगे जब्त, लोक अदालत से पहले आज करा लें रजिस्ट्रेशन, मोबाइल में आया मैसेज? लिंक पर क्लिक करने से पहले हो जाएं सावधान
Vehicles with pending e-challans will be confiscated. Get them registered today before the Lok Adalat. Got a message on your mobile? Be careful before clicking on the link.
रायपुर : पेंडिंग ई-चालान का लोक अदालत के लिए रजिस्ट्रेशन कराने आज आखिरी तारीख 7 मई 2026 को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक यातायात मुख्यालय कालीबाड़ी रायपुर में करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन.
बता दे की 9 मई 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन होना प्रस्तावित है. जिसमें काफी तादाद में वर्ष 2025 का पेंडिंग ई-चालान का निराकरण किया जाएगा. इसलिए जिन वाहन चालकों का वर्ष 2025 का ई-चालान पेंडिंग है वे 7 मई 2026 को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक यातायात मुख्यालय कालीबाड़ी रायपुर में हाजिर होकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. उसके बाद रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा. जिसके लिए खुद जिम्मेदार होंगे. लोक अदालत के बाद ऐसे वाहन चालक जिनका ई चालान पेंडिंग है .उनके वाहन को जप्ती की कार्यवाही जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
पेंडिंग ट्रैफिक चालान का आया मैसेज? किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले हो जाएं सावधान, PIB ने बताई सच्चाई
गर आपके मोबाइल पर भी पेंडिंग ट्रैफिक चालान (Traffic Challan) का कोई मैसेज आया है, जिसमें बकाया राशि भरने के लिए किसी लिंक पर क्लिक करने को कहा गया है, तो रुक जाइए. यह आपके लिए एक खतरनाक स्कैम हो सकता है. साइबर ठगों ने मासूम लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. इसी को देखते हुए प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने एक फैक्ट चेक जारी कर सच्चाई बताई है और लोगों को आगाह किया है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने की गलती न करें.
कैसे होता है स्कैम?
आजकल के डिजिटल दौर में स्कैमर्स लोगों को ठगने का नया-नया तरीका निकाल रहे हैं. साइबर ठग मासूम लोगों को व्हाट्सऐप और SMS के जरिए RTO के फर्जी चालान मैसेज भेजते हैं. ये मैसेज एकदम असली मैसेज की तरह दिखते हैं, जिसके कारण मासूम लोग असली-नकली में अंतर नहीं कर पाते हैं. इन मैसेज में लिंक, .Apk फाइल्स और पीडीएफ होती हैं. इन लिंक्स पर क्लिक करते ही आपके फोन का एक्सेस स्कैमर्स के पास जा सकता है. साथ ही इससे बैंक अकाउंट खाली होने का खतरा भी हो सकता है.
कैसे रहें सेफ?
इस स्कैम से बचने के लिए कभी भी किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें..
अगर आपके वाहन पर कोई चालान है तो आधिकारिक वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in पर वेरिफाई करें.
ऐप्स को सिर्फ आधिकारिक ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें.
स्कैम हो जाए तो क्या करें?
अगर आपके साथ या आपके परिचित के साथ किसी तरह का साइबर स्कैम हो जाता है तो उसकी शिकायत नजदीकी पुलिस स्टेशन/ साइबर पुलिस स्टेशन/ नेशनल क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज कराएं. इसके अलावा आप हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर भी रिपोर्ट कर सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



