केशकाल घाट में 15 दिन तक गाड़ियों का आवागमन रहेगा बंद, 25 नवंबर तक इस रास्ते से जा सकेंगे बस्तर, 19 करोड़ 61 लाख से किया जाएगा नवीनीकरण कार्य

Vehicular traffic will remain closed in Keshkal Ghat for 15 days Bastar will be able to go through this route till November 25 renovation work will be done with Rs 19 crore 61 lakh

केशकाल घाट में 15 दिन तक गाड़ियों का आवागमन रहेगा बंद, 25 नवंबर तक इस रास्ते से जा सकेंगे बस्तर, 19 करोड़ 61 लाख से किया जाएगा नवीनीकरण कार्य

कोंडागांव : कोंडागांव जिला प्रशासन ने केशकाल घाट मार्ग को आज 10 नवंबर से 25 नवंबर तक 15 दिनों के लिए बंद करने का फैसला लिया है. इस अवधि में घाट के छह प्रमुख मोड़ों का नवीनीकरण कार्य किया जाएगा. जिसकी अनुमानित लागत 19 करोड़ 61 लाख रुपये है. यह कदम केशकाल घाट पर लगातार लगने वाले जाम की परेशानी को हल करने और सुरक्षित यातायात को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
केशकाल घाट मार्ग पर छोटे वाहन जैसे कार और दुपहिया वाहन रायपुर से जगदलपुर की तरफ जा सकेंगे. लेकिन जगदलपुर से रायपुर की तरफ आने वाले इन वाहनों को बटराली–गोबरहीन–गढ़धनोरा–रांधा–उपरमूरवेंड–मुरनार होते हुए कांकेर–धमतरी–रायपुर का वैकल्पिक मार्ग दिया गया है. यात्री बसों के लिए केशकाल घाट मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा. जिसके लिए एक नया रुट निर्धारित किया गया है. जगदलपुर से रायपुर जाने वाली बसें अब विश्रामपुरी चौक, गोविंदपुर और दुधावा के रास्ते से गुजरेंगी और यही मार्ग रायपुर से जगदलपुर आने वाली बसों के लिए भी होगा.
भारी मालवाहक वाहनों के लिए भी एक अलग मार्ग तय किया गया है. जगदलपुर से रायपुर जाने वाले वाहन अब विश्रामपुरी–मालगांव–बोरई–नगरी–दुगली–कुरुद होते हुए रायपुर जाएंगे. इसी तरह रायपुर और राजनांदगांव से आने वाले मालवाहक वाहन रायपुर–धमतरी–कांकेर–अंतागढ़–नारायणपुर–कोंडागांव होते हुए जगदलपुर पहुंचेंगे.
प्रशासन का दावा है कि 15 दिनों के इस मेगा बंद से घाट में होने वाले कांक्रीटिंग और डामरीकरण कार्य के बाद जाम की परेशानी से काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा. इसके लिए व्यापक योजना बनाई गई है. जिसमें घाट के 6 प्रमुख मोड़ों को सुधारकर वहां कंक्रीटिंग और डामरीकरण किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb