लव मैरिज से नाराज होकर घर में घुसकर गर्भवती महिला का अपहरण फिर कई बार रेप, जबरन गर्भपात की दवा खिलाने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
Angered by a love marriage, two accused barged into a home, abducted a pregnant woman, raped her repeatedly, and attempted to force-feed her abortion medication; both have been arrested.
कोरिया : कोरिया जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है. जहां दूसरी जाति में शादी करने से नाराज होकर खुद को समाज का ठेकेदार समझने वाले लोगों ने पीड़िता को ससुराल से जबरन उठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने गर्भपात कराने की नीयत से उसे जबरन गर्भपात की दवा खिलाने का प्रयास किया.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने 5 जुलाई और 10 जुलाई को सिटी कोतवाली बैकुंठपुर में आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी रमेश टेकाम और दरोगा सिंह के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की.
करीब 14 दिनों तक फरार रहने के बाद दोनों आरोपियों को कोरिया पुलिस ने सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. उन्हें बैकुंठपुर लाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
पीड़िता के पति के मुताबिक, कोर्ट मैरिज के बाद दोनों साथ रह रहे थे. इसी दौरान कुछ लोग जबरन उनके घर पहुंचे और महिला को अपने साथ ले गए. इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया. महिला गर्भवती है और आरोप है कि आरोपियों ने गर्भपात कराने की नीयत से उसे जबरन दवा खिलाने का प्रयास भी किया.
फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है. वहीं पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



