सड़क पर अश्लीलता का वीडियो पड़ा भारी, वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस… थाने में कान पकड़कर माफी मांगता दिखा स्टंटबाज और उसका साथी

Video of public indecency proves costly; police swing into action after it goes viral... Stunt performer and his associate seen apologizing at the police station while holding their ears.

सड़क पर अश्लीलता का वीडियो पड़ा भारी, वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस… थाने में कान पकड़कर माफी मांगता दिखा स्टंटबाज और उसका साथी

रायपुर : रायपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की है. राखी थाना क्षेत्र के अपराध क्रमांक 154/2026 से जुड़े मामले में इंस्टाग्राम के विभिन्न न्यूज चैनलों पर वायरल वीडियो की तत्काल जांच कर पुलिस ने संबंधित मोटरसाइकिल चालक की पहचान कर ली. इसके बाद आरोपी के खिलाफ अश्लीलता फैलाने और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के तहत कार्रवाई की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था. वीडियो में एक मोटरसाइकिल चालक द्वारा सार्वजनिक स्थान पर ऐसी गतिविधि की जा रही थी. जिसे पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. वायरल वीडियो की सत्यता की जांच के लिए पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यमों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति और वाहन की पहचान की.
जांच के दौरान वीडियो में नजर आ रहे मोटरसाइकिल चालक की पहचान भीमेश देवांगन पिता गोपाल देवांगन उम्र 24 साल निवासी मठपुरैना, थाना टिकरापारा, रायपुर के रूप में हुई. पुलिस ने आरोपी को तलब कर मामले में पूछताछ की और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की.
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अश्लीलता फैलाने और वाहन चलाने में लापरवाही बरतने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच भी की जा रही है.
आरोपी
भीमेश देवांगन पिता गोपाल देवांगन उम्र 24 साल निवासी मठपुरैना, थाना टिकरापारा, रायपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?