यात्री बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, मची अफरा-तफरी, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

Violent collision between a passenger bus and a truck; 14 passengers injured; front section damaged; chaos ensued; injured undergoing treatment at the hospital.

यात्री बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, मची अफरा-तफरी, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

रायगढ़ : धरमजयगढ़ क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र के तेजपुर के पास यात्री बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए. इनमें 7 यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है. 
मिली जानकारी के मुताबिक द्विवेदी यात्री बस नारायणपुर से रायगढ़ की तरफ जा रही थी. इसी दौरान तेजपुर के पास बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए.
7 गंभीर घायलों को पत्थलगांव भेजा गया
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को पत्थलगांव सिविल अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं अन्य 7 घायलों का धरमजयगढ़ अस्पताल में इलाज जारी है.
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस ने हादसे के वजह की जांच शुरू कर दी है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?