पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, साथ रहने रची हत्या की साजिश, वारदात को हादसा दिखाया; चार आरोपी गिरफ्तार
Wife conspired with boyfriend to kill husband, plotted murder while living together, portrayed incident as accident; four accused arrested
रायपुर : रायपुर में किशोर सारथी का शव ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास संदिग्ध स्थिति में सड़क किनारे पड़ा मिलने के बाद थाना खरोरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा दी. जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी ने प्रेम संबंध के चलते अपने पति की हत्या की साजिश रची थी. पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया और हत्या में प्रयुक्त वाहन जप्त किया.
जानकारी के अनुसार 28 फरवरी 2026 को सूचना मिली कि प्रार्थी भागवत सारथी ने अपने छोटे भाई किशोर सारथी (उम्र 27 वर्ष) का शव ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे पड़ा होने की जानकारी दी.
सूचना के आधार पर मौके पर डॉग स्क्वाड और एफ.एस.एल. टीम बुलाकर घटना स्थल का निरीक्षण कराया गया. शव का पोस्टमार्टम किया गया और परिजनों के कथन लिए गए. प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका व्यक्त की गई.
पुलिस की जांच और खुलासा
पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की पतासाजी और शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में थाना खरोरा पुलिस ने मृतक के परिजनों और आस-पास के लोगों से पूछताछ की.
मृतक की पत्नी से पूछताछ में सामने आया कि उसका लिलेश उर्फ मुरू उर्फ कुलदीप नामक व्यक्ति के साथ पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध था. मृतक को इस संबंध की जानकारी होने के बाद दंपति में विवाद और मारपीट होती रही. पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची. योजना के अनुसार 27 फरवरी को रात लगभग 9 बजे उसने पति को बहन को ग्राम बिठिया से लाने का बहाना देकर अकेला भेजा.
हत्या का तरीका और गिरफ्तारी
आरोपी लिलेश और उसके दो साथी एक थार वाहन में पहले से घात लगाए बैठे थे. ग्राम मात-तिल्दाडीह रोड स्थित सागौन वाटिका के सामने आरोपियों ने मोटरसाइकिल सहित किशोर सारथी को टक्कर मारकर हत्या कर दी. घटना को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साजिश का पर्दाफाश हुआ. मृतक की पत्नी सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और हत्या में प्रयुक्त थार को जब्त कर लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



