शराब पीने से मना किया तो पत्नी का हथौड़े से फोड़ा सिर, मगरलोड पुलिस ने लिया फ़ौरन एक्शन, 12 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Wife's head smashed with a hammer after she objected to her husband drinking alcohol; Magarlod police took immediate action, arresting the accused and putting him behind bars within 12 hours.

शराब पीने से मना किया तो पत्नी का हथौड़े से फोड़ा सिर, मगरलोड पुलिस ने लिया फ़ौरन एक्शन, 12 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

धमतरी : धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद पत्नी पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. शराब पीने से मना करने पर गुस्साए पति ने अपनी पत्नी के सिर पर लोहे के हथौड़े से कई वार कर दिया. जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. हमले के बाद आरोपी पति फरार हो गया. जिसे पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला ग्राम भैंसमुंडी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 2 सितंबर 2026 की रात आरोपी चम्मन लाल साहू उम्र 36 साल शराब के नशे में अपने घर पहुंचा. इस दौरान शराब पीने की बात को लेकर उसका अपनी पत्नी किरण साहू से विवाद हो गया. पत्नी ने पति को शराब पीने से मना किया था. इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने विवाद बढ़ा दिया और गुस्से में आकर लोहे के हथौड़े से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया. आरोपी ने महिला के सिर पर कई वार किया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
घायल महिला की हालत देखकर परिजनों ने डायल-112 को खबर दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड पहुंचाया गया. महिला की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल धमतरी रेफर कर दिया. जहां उसका इलाज जारी है.
वारदात की खबर मिलने के बाद मगरलोड पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु कर दी. पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर थाना मगरलोड पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत जुर्म दर्ज किया.
जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और मौके का नक्शा तैयार किया. इसके अलावा पीड़ित महिला और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए. घायल महिला का मेडिकल चेकअप भी कराया गया. पुलिस टीम ने आरोपी चम्मन लाल साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
पूछताछ में सामने आए तथ्यों और आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोहे का हथौड़ा बरामद किया. पुलिस ने हथौड़े समेत घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण भौतिक सबूतों को गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया. इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?