पति से रिश्ते सुधारने तंत्र-मंत्र कराने पहुंची पत्नी, तांत्रिक से बढ़ी नजदीकियां और नगदी-जेवरात लेकर घर से महिला फुर्र, भोपाल से बरामद

The wife went to a tantric ritual to improve her relationship with her husband. She became close to the tantric and fled the house with cash and jewellery. She was recovered from Bhopal.

पति से रिश्ते सुधारने तंत्र-मंत्र कराने पहुंची पत्नी, तांत्रिक से बढ़ी नजदीकियां और नगदी-जेवरात लेकर घर से महिला फुर्र, भोपाल से बरामद

इंदौर : इंदौर जिला के बाणगंगा थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां बाणगंगा थाना क्षेत्र से महिला के अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया था. क्योंकि वह घर से सोने-चांदी के जेवर और नगदी रकम लेकर निकली थी. परिजनों की शिकायत पर बाणगंगा थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई. जिसके बाद पुलिस ने लापता हुई महिला को भोपाल से सुरक्षित बरामद कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक एक विवाहित महिला अचानक घर से लापता हो गई. महिला अपने साथ सोने-चांदी के जेवर और नकदी भी ले गई. जब वह कई दिनों तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
शुरुआती जांच में पति और मायके पक्ष के बयान अलग-अलग सामने आए. पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर उनका मिलान किया. इसके साथ ही मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी सबूतों की मदद ली गई. जांच के दौरान महिला की लोकेशन भोपाल में मिला. इसके बाद एक टीम भोपाल भेजी गई. जहां से महिला को दस्तयाब कर लिया गया.
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि महिला अपने पति से लंबे समय से परेशान थी. इसी दौरान उसकी पहचान राकेश जाटव नाम के युवक से हुई थी. बताया गया है कि राकेश तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ से जुड़े काम करता है. महिला ने घरेलू परेशानियों को दूर करने के लिए उससे संपर्क किया था. पूजा-पाठ के सिलसिले में दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे नजदीकी संबंध बन गए. बाद में महिला ने उसके साथ जाने का फैसला कर लिया.
इंदौर एसीपी रुबीना मिजवानी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद हर पहलू से जांच की गई. पति और महिला के मायके पक्ष से अलग-अलग बयान लिए गए. तकनीकी जानकारी जुटाकर टीम भोपाल रवाना की गई. वहां से महिला को बरामद किया गया. महिला के पास से कुछ नगदी और जेवर भी मिले हैं.
पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि राकेश अपने घर पर तांत्रिक क्रियाएं और पूजा-पाठ करता था. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं महिला को बहला-फुसलाकर या मानसिक रुप से प्रभावित कर तो नहीं ले जाया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB