ऑनलाइन ऐप से मंगाया सामान, Delivery Boy से हो गया प्यार, शादी का झांसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म करने वाला डिलीवरी बॉय गिरफ्तार
Woman fell in love with delivery boy after ordering goods via online app; delivery boy arrested for repeatedly raping her under the pretext of marriage.
सूरजपुर : ऑनलाइन सामान की डिलीवरी के दौरान युवती से जान-पहचान बढ़ाकर शादी का झांसा देने और दुष्कर्म करने के मामले में रामानुजनगर थाना पुलिस ने आरोपी डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पंकज बंजारा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत जुर्म दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी आरोपी पंकज बंजारा डिलीवरी बॉय का काम करता है. पार्सल पहुंचाने के दौरान ही रामानुजनगर क्षेत्र की एक 24 साल की युवती से उसकी पहचान हो गई. धीरे-धीरे दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया. और नजदीकियां बढ़ती चली गईं. युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया.
जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया. तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और संबंध तोड़ लिया. इसके बाद पीड़िता ने रामानुजनगर थाने पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी पंकज बंजारा को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



