नई शराब दुकान खोलने के खिलाफ महिलाओं ने किया विरोध, बोली- माहौल बिगड़ेगा तो वहीं गांव के दारु प्रेमी पुरुषों ने किया खोलने की मांग

Women protested against the opening of a new liquor store, saying it would spoil the atmosphere, while the village's alcohol-loving men demanded its opening.

नई शराब दुकान खोलने के खिलाफ महिलाओं ने किया विरोध, बोली- माहौल बिगड़ेगा तो वहीं गांव के दारु प्रेमी पुरुषों ने किया खोलने की मांग

बिलासपुर/तखतपुर : जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोड़ापुरी के आश्रित ग्राम बर्दुला पारा में प्रस्तावित नई शराब दुकान के शुभारंभ पर ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया. रविवार सुबह से बड़ी तादाद में महिलाएं और पुरुष दुकान के बाहर जमा होकर नारेबाजी करते रहे.
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शराब दुकान खुलने से असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ेगी. माहौल बिगड़ेगा और महिलाओं की सुरक्षा पर खतरा बढ़ेगा. युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ने की आशंका भी जताई गई. तो वहीं कोड़ापुरी के एक पुरुष ने शासकीय शराब दुकान खोलने की मांग की है.
ग्रामीण ने बताया कि ग्राम पंचायत कोड़ापुरी में कच्ची शराब और गांजा की बिक्री खुलेआम होती है. जिससे यहां निवास करने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है. दुसरे ग्राम से लोग आकर यहां अवैध शराब और गांजा का सेवन करते हैं. और गाली-गलौज करते हैं. जिससे गांव का माहौल काफी खराब रहता था. और गांव में अवैध तरीके से अमानक कच्ची महुआ शराब की बिक्री होती थी. जिस पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी.
साथ ही ग्रामीण ने बताया कि शासकीय दुकान से शराब लेने के लिए करीब 20 से 25 किलोमीटर का सफर तय कर या तो सकरी जाना पड़ता था या तखतपुर जाना पड़ता था. इसी लिए कोड़ापुरी के ग्रामीणों ने शासन से शासकीय शराब दुकान खोले जाने की मांग की थी.
प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही आबकारी विभाग, सकरी टीआई, तहसीलदार और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन लोग दुकान न खुलने देने की मांग पर अड़े रहे.
गौरतलब है कि कुछ महिना पहले कोड़ापुरी पंचायत के ही ग्रामीणों ने विधायक धर्मजीत सिंह को आवेदन देकर गांव में शराब दुकान खोले जाने की मांग की थी. जिस पर विधायक ने ग्राम पंचायत जरौंधा में आयोजित सुशासन तिहार के मंच से आश्चर्य जताते हुए बताया था कि मेरे 22 साल के राजनीतिक करियर में पहली बार इस तरह की मांग आई है कि किसी ग्राम पंचायत के द्वारा शराब दुकान खोलने की मांग की. अगर ग्रामीणों की यही मांग है तो इसको भी जल्द पूरा किया जाएगा. और मंच से आबकारी विभाग के उप आयुक्त कल्पना राठौर को जल्द ही प्रक्रिया शुरु करने के निर्देश दिए थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t