शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो छोड़कर भागा, पुलिस ने पकड़ा, जमानत लेकर हुआ फरार, अब आरोपी रामेश्वर गिरफ्तार

A young woman was raped on the pretext of marriage, she became pregnant and fled. Police arrested her, she escaped after getting bail, now the accused Rameshwar has been arrested.

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो छोड़कर भागा, पुलिस ने पकड़ा, जमानत लेकर हुआ फरार, अब आरोपी रामेश्वर गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. पीड़िता के गर्भवती होने के बाद से आरोपी फरार हो गया था. जिसे पुलिस ने पकड़ा था. कोर्ट से जमानत मिलने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था. पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे पकड़ा और जेल भेज दिया है. आरोपी के खिलाफ थाना तुमला में है. भा द वि की धारा 366,376(2)(N) व एस सी/एस टी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत केस दर्ज है.
दरअसल वर्ष 2022 में थाना तुमला क्षेत्र की एक 27 साल की युवती ने थाना तुमला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह के द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था. प्रार्थिया के गर्भवती होने पर शादी से इंकार कर फरार हो गया था.
इस मामले में पुलिस के द्वारा थाना तुमला में भादवि की धारा 366,376(2)(N) व एस सी/एस टी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत मामला दर्ज कर जांच विवेचना में लिया गया था. जांच के दौरान जुर्म का पुख्ता सबूत पाए जाने पर, वर्ष 2022 में ही आरोपी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था.
उक्त आरोपी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह न्यायालय से जमानत मिलने के बाद से फरार था. अदालत के बार-बार नोटिस जारी करने के बाद भी वह अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था. जिस पर अदालत ने आरोपी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया था.
इस मामले में पुलिस लगातार स्थाई वारंटी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह की लगातार पतासाजी कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को मुखबीर और टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि फरार आरोपी तपकरा क्षेत्र में है.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर घेराबंदी कर फरार स्थाई वारंटी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह उम्र 28 साल को हिरासत में लिया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t