कृषि मंत्री रामविचार नेताम के काफिले को महिलाओं ने घेरा, सरकारी वाहन में बैठे रहे मिनिस्टर, सुरक्षा कर्मी करते रहे मशक्कत, वीडियो जमकर वायरल
Women surrounded Agriculture Minister Ramvichar Netam’s convoy; the Minister remained inside his official vehicle while security personnel struggled to manage the situation—the video has gone viral.
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में कृषि मंत्री रामविचार नेताम के काफिले को ग्रामीण महिलाओं द्वारा रोके जाने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ग्रामीण गांव की समस्याओं को लेकर नाराज थे और अपनी मांगों की ओर मंत्री का ध्यान आकर्षित करना चाहते थे.
पुल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे कृषि मंत्री
मिली जानकारी के मुताबिक 18 अक्टूबर 2026 को कृषि मंत्री रामविचार नेताम कपिलदेवपुर गांव में उच्च स्तरीय पुल का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस दौरान आयोजित सभा में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखने की कोशिश की. लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी समस्याओं को नहीं सुना गया. इससे नाराज महिलाओं ने मंत्री के काफिले को गांव की महिलाओं ने घेर लिया. इस घटना से पुलिस अफसरों से लेकर सुरक्षा कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया. गुस्साई महिलाएं रास्ता छोड़ने तैयार ही नहीं हो रही थी. काफी मशक्कत के बाद महिलाओं ने रास्ता छोड़ा. तब मंत्री सरकारी वाहन के भीतर ही बैठे रहे.
भवनविहीन स्कूल और पंचायत भवन की समस्या
बताया जा रहा है कि गिरवरगंज पंचायत के ग्रामीण स्कूल भवन और पंचायत भवन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं. पंचायत में स्कूल भवन नहीं होने सहित अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है. इन्हीं मुद्दों को लेकर गिरवरगंज की सरपंच संस्कृति रक्सेल के साथ ग्रामीण महिलाएं काफिले के सामने पहुंचीं और अपनी बात रखने की कोशिश की.
पुलिस और सुरक्षा बलों ने निकाला काफिला
घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों ने स्थिति संभाली और मंत्री के काफिले को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ग्रामीणों की समस्याओं और घटना को लेकर प्रशासन की तरफ से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने पर मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



