पुलिस से बचने के लिए कुत्तों की फौज रखने वाला हत्या के मामले का एक साल से फरार मुख्य आरोपी योगेश्वर शर्मा गिरफ्तार, भेजा सलाखों के पीछे
Yogeshwar Sharma, the prime accused in a murder case who had kept an army of dogs to escape from the police and was absconding for a year, has been arrested and sent behind bars
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस ने वर्ष 2023 में सिवनी गांव में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. योगेश्वर शर्मा उर्फ चंद्रशेखर उम्र 45 साल पुलिस से बचने के लिए अनोखी रणनीति अपना रहा था. आरोपी ने अपनी सुरक्षा के लिए कुत्ते पाल रखे थे. जो किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर उसे सतर्क कर देते थे. मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा पर रहकर वह आसानी से एक राज्य से दूसरे में भाग जाता था. इस दौरान वह मृतक के परिवार को भी धमकियां दे रहा था. ताकि वे पुलिस से उसकी जानकारी न दे सकें.
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के मार्गदर्शन में चल रहे फरार अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई. एसडीओपी मरवाही दीपक मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी रणछोड़ सिंह सेंगर और साइबर सेल प्रभारी सुरेश ध्रुव की टीम ने मुखबिर की खबर पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा.
आरोपी के खिलाफ हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और सबूत मिटाने जैसे गंभीर आरोप हैं. इस मामले में दो अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं. पुलिस अधीक्षक ने इस कामयाब कार्रवाई के लिए टीम की सराहना की और जिले में कड़ी कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



