WRS कॉलोनी में युवक की हत्या, पत्थर से कुचलकर वारदात को दिया अंजाम, मैदान में मिला खून से लथपथ शव, इधर रेस्टोरेंट के सामने मिली सड़ी-गली लाश

Young man murdered in WRS Colony; killed by having his head crushed with a stone, and his blood-soaked body was found in a field; meanwhile, a decomposed body was discovered in front of a restaurant.

WRS कॉलोनी में युवक की हत्या, पत्थर से कुचलकर वारदात को दिया अंजाम, मैदान में मिला खून से लथपथ शव, इधर रेस्टोरेंट के सामने मिली सड़ी-गली लाश

WRS कॉलोनी में हत्या, पत्थर से कुचलकर वारदात को दिया गया अंजाम
रायपुर : बीती रात नृशंस तरीके से युवक की हत्या कर दी गई. यह घटना डब्लू आर एस कालोनी के सुनसान इलाके में हुई. रात 11.30 बजे के बाद को खबर मिलने पर खमतराई पुलिस ने तफ्तीश शुरू की. इसमें डाग स्क्वाड और एफ‌एस‌एल की मदद ली गई. यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है.
पुलिस के मुताबिक घटना स्थल पर मृतक के साथ संघर्ष के निशान और एक पत्थर मिला है. आरोपियों ने मृतक के सिर और चेहरे को बड़ी बेदर्दी से कुचल कर क्षत विक्षत किया है. घटना स्थल पर हजारों टन मलबा डंप किया जा रहा है. जो रायपुर रेलवे स्टेशन पुनर्निर्माण योजना के तहत स्टेशन परिसर से निकाला जा रहा है.
यही पर इसके ठेकेदार का आफिस भी है. वहां के एक कर्मचारी ने अपने आफिस के पीछे लाश देख कर ठेकेदार को खबर दी. ठेकेदार ने आरपीएफ और फिर खमतराई पुलिस को दी. इसके बाद एडीसीपी गौरव मंडल ने टीम के साथ पड़ताल शुरू की. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. लेकिन उसके दाहिने हाथ में गोदना से आरके सारथी लिखा है. पुलिस ने रात ही लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान और उसके साथ किसी पुरानी रंजिश रखने वालों की तलाश कर रही है.
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने रात के समय गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं. फिलहाल खमतराई पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पहचान और तकनीकी सबूतों के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

रायपुर में होटल शेरा एंड रेस्टोरेंट के सामने मिली सड़ी-गली लाश
रायपुर : मेटल पार्क स्थित होटल शेरा एंड रेस्टोरेंट के सामने सड़ी-गली अवस्था में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने जब बदबू महसूस की तो इसकी खबर पुलिस को दी. मौके पर पहुंची खमतराई थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक शव काफी पुरानी अवस्था में है. जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है.
फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने आसपास के इलाकों में लापता लोगों की जानकारी भी खंगालनी शुरू कर दी है. मौत किन हालात में हुई. इसका पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t