अभनपुर मार्ग में राहगीरों से युवकों की दादागिरी, चाकू-तलवार लहराकर लोगों को डराने की कोशिश, दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार और दो मोटरसाइकिल बरामद

Youths bully passersby on the Abhanpur road, attempting to intimidate people by brandishing knives and swords; two miscreants arrested, and weapons along with two motorcycles seized.

अभनपुर मार्ग में राहगीरों से युवकों की दादागिरी, चाकू-तलवार लहराकर लोगों को डराने की कोशिश, दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार और दो मोटरसाइकिल बरामद

रायपुर/अभनपुर : रायपुर जिला में अभनपुर क्षेत्र के ग्राम मानिकचौरी में चाकू और तलवार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
पेट्रोलिंग के दौरान मिली खबर
मिली जानकारी के मुताबिक 11 सितंबर 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान खबर मिली कि ग्राम मानिकचौरी में दो लोग धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे हैं. इस खबर पर अभनपुर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया. पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम योगेश्वर निषाद निवासी बरौंडा और दूसरे ने मोहित यादव निवासी मोहरेगा बताया. उनके कब्जे से लोहे की धारदार तलवार बरामद की गई.
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान एक आरोपी पंकज बैरागी पिता श्यामदास बैरागी उम्र 24 साल पता अटल आवास बेलमाठा के कब्जे से लोहे के धारदार चाकू और मोटरसाइकिल बरामद किए गए. पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने थाना राजिम क्षेत्र में पांच अपराधों में शामिल होने की जानकारी भी दी है. पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड की तस्दीक कर रही है.
अदालत में किया पेश
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत के सामने पेश किया. आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर चाकू, तलवार जैसे धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को भयभीत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?