रायपुर में पुलिस जवान ने की खुदकुशी, खाली मैदान में गमछे से लटकती मिली कांस्टेबल की लाश, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात

A police constable committed suicide in Raipur; his body was found hanging from a towel in an empty field. He wrote his heartfelt words in a suicide note.

रायपुर में पुलिस जवान ने की खुदकुशी, खाली मैदान में गमछे से लटकती मिली कांस्टेबल की लाश, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात

रायपुर : राजधानी के अमलीडीह पुलिस कॉलोनी इलाके में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब एक पुलिस कांस्टेबल का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका हुआ मिला. मृतक की पहचान राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पदस्थ कांस्टेबल लक्ष्मीप्रसाद गबेल के रुप में हुई है. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है. टना से पूरे पुलिस महकमे में शोक और हैरानी का माहौल है. यह मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र  क है. 
स्थानीय निवासियों ने पुलिस को खबर दी कि कॉलोनी के सामने स्थित एक खाली मैदान में एक व्यक्ति गमछे से लटक रहा है. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जांच के दौरान शव को नीचे उतारा गया और आसपास की जगहों की तलाशी ली गई.
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें कांस्टेबल ने अपनी मौत के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया और खुद को ही जिम्मेदार लिखा है. नोट की सत्यता और उसकी लिखावट की जांच की जा रही है.
शुरुआती जांच के मुताबिक लक्ष्मीप्रसाद लंबे समय से शराब की लत से परेशान था और करीब 17 महीनों से पुलिस लाइन से गैरहाजिर चल रहा था. इस दौरान उस पर विभागीय कार्रवाई भी विचाराधीन थी.
पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल की जांच, मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल सबूतों के बाद मौत के की वजह साफ होगी..
साथी पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि मृतक शांत स्वभाव का था और ड्यूटी के समय पूरी लगन से काम करता था. उसके इस तरह अचानक कदम उठाने से सभी हैरान हैं. पुलिस अधिकारियों ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि विभागीय स्तर पर भी मानसिक स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक कदम उठाने पर विचार किया जाएगा. राजेंद्र नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है. मौके से जुटाए गए सबूत, मोबाइल डेटा और परिजनों से मिले बयानों को जांच में शामिल किया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t