नीले ड्र्म में पैक होने का डर!, लव मैरिज के 21 साल बाद 5 बच्चे की अम्मा ब्वायफ्रेंड संग फुर्र, पति ने उठाया ऐसा कदम कि दंग रह गया पूरा गांव, बना चर्चा का विषय

Fears of ending up packed in a blue drum! A mother of five—married for 21 years—eloped with her boyfriend; the husband took a step that left the entire village stunned and became the talk of the town.

नीले ड्र्म में पैक होने का डर!, लव मैरिज के 21 साल बाद 5 बच्चे की अम्मा ब्वायफ्रेंड संग फुर्र, पति ने उठाया ऐसा कदम कि दंग रह गया पूरा गांव, बना चर्चा का विषय

संत कबीरनगर : संत कबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है. जहां 21 साल पुराना शादी का रिश्ता एक फिल्मी मोड़ पर आकर खत्म हो गया. डेवरी गांव के निवासी बुद्धिराम निषाद ने अपनी पत्नी की शादी उसके ब्वायफ्रेंड से करवाई और दोनों को नई जिंदगी की शुभकामनाएं देकर विदा कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक बुद्धिराम निषाद और उनकी पत्नी फूलमती ने 21 साल पहले पसंद से शादी की थी और दोनों के पांच बच्चे भी हैं. सब कुछ ठीक चल रहा था. लेकिन पिछले कुछ समय से फूलमती का गांव के ही अवधेश नाम के व्यक्ति से प्रेम संबंध हो गया. जिससे घर में विवाद रहने लगा. दो महीने पहले फूलमती घर छोड़कर अवधेश के साथ चली गई थी. हालांकि परिजनों और ग्रामीणों के समझाने पर वह वापस तो आ गई. लेकिन पति-पत्नी के रिश्ते में दूरी और तनाव बना रहा.
पत्नी की शादी प्रेमी से करवाई
इसके बाद पति-पत्नी में आए दिन झगड़े होने लगे. उसकी पत्नी अक्सर मेरठ के नीले ड्रम वाली कहानी सुनाने लगी. ऐसे में बुद्धिराम ने भी बीच का रास्ता निकाला, उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में शिव मंदिर में फूलमती और अवधेश का विवाह करा दिया. शादी की रस्में पूरी होने के बाद बुद्धिराम ने दोनों को खुशी-खुशी विदा कर दिया. बुद्धिराम ने कहा कि “मुझे ड्रम में पैक नहीं होना, अभी मुझे जीना है.” जब पत्नी का मन उनके साथ रहने का नहीं था. तो जबरदस्ती रिश्ता खींचने का कोई फायदा नहीं था. इसलिए उन्होंने उसकी खुशी का सम्मान किया और शादी उसके ब्वायफ्रेंड से करा दी.
अब गांव वालों के बीच इस शादी की जमकर चर्चा हो रही है. लोग कह रहे हैं कि भावी सुखद जीवन के लिए बुद्धिराम ने सही कदम उठाया है. आए दिन जहां पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को परलोक भेज रही हैं. उससे अच्छा है कि पत्नी को उसके ब्वायफ्रेंड संग राजी खुशी विदा कर देना. इससे पति और बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहेगा.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?