विधायक रोहित साहू ने ग्राम कोकड़ी को दी 52 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात, लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न. रामधुनी के समापन में शामिल
MLA Rohit Sahu presented development projects worth ₹52 lakh to Kokadi village, and the groundbreaking ceremony and groundbreaking ceremony were held. He participated in the Ramdhuni ceremony.
गरियाबंद : गरियाबंद जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पंचायत कोकड़ी के रंगमंच मे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ. साथ ही बजरंग चौक में आयोजित दो दिवसीय भव्य रामधुनी समारोह का भी रविवार को समापन हुआ. दोनों समारोह के मुख्य अतिथि राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू थे.
इस कार्यक्रम का विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा पारस ठाकुर, जनपद अध्यक्ष सोहन ध्रुव, उपाध्यक्ष लेखराम साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमीत पारख, भाजपा नेता राजू साहू, जनपद सभापति बबीता परमेश्वर सेन, सरपंच चुम्मन सिंह ध्रुव, उपसरपंच संजू साहू, प्रतिक तिवारी आदि मौजूद थे.
इस मौके पर विधायक द्वारा क्षेत्र के ग्रामीण विकास को गति देने के लिए लाखों रुपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन सम्पन्न किया गया. जिन कार्यों का लोकार्पण किया गया. उनमें प्रमुखतः प्राथमिक शाला भवन के पास शेड निर्माण कार्य 10 लाख रुपए, प्राथमिक शाला से गौठान तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 10.40 लाख रुपए, वार्ड नं. 09 टिकरापारा में सी.सी. रोड निर्माण 5 लाख रुपए शामिल हैं.
इसी तरह जिन कार्यों का भूमिपूजन किया गया उनमें पुलिया निर्माण नदी के पास 19.90 लाख रुपए ,शीतला मंदिर में सामुदायिक भवन निर्माण 6.50 लाख रुपए शामिल है. इस प्रकार ग्राम पंचायत कोकड़ी में करीब 52 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि भक्ति और संस्कृति ही हमारे गांव की असली शक्ति है. रामधुनी समारोह जैसे धार्मिक आयोजन हमारे समाज को जोड़ने, समरसता बढ़ाने और धार्मिक चेतना जगाने का कार्य करते हैं. आज ग्राम कोकड़ी में एक तरफ जहां प्रभु श्री राम के भजनों की गूंज है. वहीं दूसरी तरफ मूलभूत सुविधाओं को सशक्त बनाने के लिए सड़क, शेड, सामुदायिक भवन और पुलिया निर्माण जैसे 50 लाख से ज्यादा के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ है. हमारा निरंतर प्रयास है कि राजिम विधानसभा का कोई भी गांव विकास से अछूता न रहे.
कोकड़ी के विकास के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी. जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा पारस ठाकुर ने कहा कि गांवों में जब बुनियादी अधोसंरचना मजबूत होती है. तब हर नागरिक का जीवन आसान होता है. स्कूल परिसर में शेड, पक्की सड़कें और नदी के पास पुलिया बनने से ग्रामीण भाई-बहनों एवं बच्चों को आवागमन में बहुत बड़ी राहत मिलेगी.
रामधुनी के इस पावन अवसर पर विकास कार्यों की सौगात मिलने से पूरे गांव में दोहरी खुशी का माहौल है. मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से हमारी भावी पीढ़ी में अच्छे संस्कारों का बीजारोपण होता है. ग्राम कोकड़ी के निवासियों ने इस दो दिवसीय समारोह का बेहतरीन आयोजन किया है.
विधायक रोहित साहू जी के नेतृत्व में गरियाबंद क्षेत्र में लगातार विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं. हम सब मिलकर क्षेत्र की खुशहाली के लिए इसी तरह कार्यरत रहेंगे इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी तादाद में ग्रामीणजन और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



