गणेश विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबा युवक, मची अफरा-तफरी, 25 मिनट की तलाश के बाद निकाला गया शव, मौत से गांव में पसरा मातम

Tragic incident during Ganesh Visarjan: youth drowns in a pond, sparking panic; body recovered after a 25-minute search, and the death has plunged the village into mourning.

गणेश विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबा युवक, मची अफरा-तफरी, 25 मिनट की तलाश के बाद निकाला गया शव, मौत से गांव में पसरा मातम

धमतरी/नगरी : गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान गुरुवार को नगरी में एक दर्दनाक हादसा हो गया. नगर के गुढ़ियारी तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. हादसे के बाद विसर्जन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. मृतक की पहचान वार्ड नम्बर-2 निवासी किशन यादव के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को नगर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला चल रहा था. इसी दौरान किशन यादव भी गुढ़ियारी तालाब पहुंचा था. विसर्जन के दौरान वह तालाब के गहरे हिस्से में चला गया और अचानक पानी में डूब गया. युवक के डूबने की खबर मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी.
बताया जा रहा है कि करीब 20 से 25 मिनट की मशक्कत के बाद किशन को तालाब से बाहर निकाला जा सका. इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे फौरन सरकारी अस्पताल नगरी लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया.
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई. पुलिस द्वारा युवक के तालाब में डूबने की परिस्थितियों और हादसे के वजह की जांच की जा रही है.
गणेश विसर्जन जैसे धार्मिक आयोजन के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. और वार्ड में भी मातम पसरा हुआ है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?