अवैध शराब का परिवहन करते 3 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, 20 पेटी मध्य प्रदेश निर्मित शराब और 2 वाहन जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

3 accused arrested red handed while transporting illegal liquor, 20 boxes of Madhya Pradesh made liquor and 2 vehicles seized, search for absconding accused continues

अवैध शराब का परिवहन करते 3 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, 20 पेटी मध्य प्रदेश निर्मित शराब और 2 वाहन जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

रायपुर : पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा, रापयुर रेंज रायपुर औत उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा शासन के मंशानुसार सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध तरीके से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के बारे में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है.
इसी कड़ी में 6 जुलाई 2025 और 7 जुलाई 2025 के दरम्यानी रात एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को खबर मिली कि कुछ व्यक्ति 2 चारपहिया वाहन में मध्यप्रदेश से चंदनडीह होते हुए रायपुर शराब लेकर आ रहे हैं. जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर. पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन झा(भा.पु.से.) द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी आमानाका को खबर की तस्दीक कर आरोपियों को शराब के साथ रंगेहाथ पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया. 
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर चंदनडीह पास नाकाबंदी कर चेकिंग प्वाईंट लगाया गया.
इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा मुखबीर द्वारा बताये वाहन को आता देखा गया. टीम के द्वारा पाया गया कि उक्त वाहन को 1 अन्य वाहन पायलेट कर ले जा रही है. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनो चारपहिया वाहनों का पीछा कर चंदनडीह ओव्हरब्रीज के ऊपर पकड़ा गया. वाहनों में 3 लोग सवार थे. जिन्होने पूछताछ में अपना नाम भावेश पाण्डेय, सुजीत तिवारी और दीपेश भंसाली निवासी रायपुर का होना बताया.
टीम के सदस्यों द्वारा वाहनों की तलाशी लेने पर दोनों वाहनों में शराब रखा होना पाया गया. शराब रखने और परिवहन करने के बारे में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी तरह का कोई दस्तावेज पेश न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था. 
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तरीके से रखें 20 पेटी (240) बौतल अंग्रेजी शराब और घटना में इस्तेमाल क्रेटा CG04 NL 6526 और स्वीफ्ट डिजायर CG04 PT 7788 तथा 5 नग मोबाईल फोन जुमला कीमत करीब 17,00,000/- रुपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 219/25 धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट का जुर्म दर्ज कर कार्यवाही किया गया. इस मामले में अन्य आरोपी फरार हैं. जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं.
इस कार्यवाही में निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, निरीक्षक सुधांशु बघेल थाना प्रभारी आमानाका, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से उनि सतीश पुरिया, मुकेश सोरी, सउनि अतुलेश राय, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, प्रमोद वर्ठी, अनुप मिश्रा, रविकांत पाण्डेय, सुनील सिलवाल, जसवंत सोनी, संतोष दुबे, म.प्र.आर. बसंती मौर्या, आर. वीरेन्द्र बहादुर सिंह, संदीप सिंह, अविनाश देवांगन, हिमांशु राठौर, प्रशांत शुक्ला, राकेश पाण्डेय, राजकुमार देवांगन, आशीष रजपूत, राहुल गौतम, संतोष सिन्हा, राजेन्द्र तिवारी, विक्रम वर्मा, मुनीर रजा, अमित वर्मा तथा थाना आमानाका से सउनि बैतारी भोई की अहम भूमिका रही.
आरोपी
01. भावेश पाण्डेय उर्फ लाला पिता विद्या निधान पांडे उम्र 36 साल निवासी शिव मंदिर के पास निरंकारी फर्नीचर के पीछे थाना पण्डरी रायपुर
 02. सुजीत तिवारी उर्फ लाला पिता दिनेश तिवारी उम्र 23 साल निवासी शिव मंदिर के पास निरंकारी फर्नीचर के पीछे थाना पण्डरी रायपुर
 03. दीपेश भंसाली उर्फ दीपू पिता सिंधी पिता स्व सुखराम भंसाली उम्र 26 साल निवासी कृष्णा नगर पहाड़ी चौक थाना गुढ़ियारी रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB