अलग-अलग स्थानों से दोपहिया वाहन में सवार होकर मोबाइल झपटने की वारदात को अंजाम देने वाले 2 नाबालिग आरोपियों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

4 accused including 2 minors arrested for snatching mobile phones from different places while riding on two-wheelers

अलग-अलग स्थानों से दोपहिया वाहन में सवार होकर मोबाइल झपटने की वारदात को अंजाम देने वाले 2 नाबालिग आरोपियों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के व्यस्त इलाके में पैदल जा रहे युवक के साथ दिनदहाड़े मोबाइल छिनने की वारदात सामने आई है.  युवक का मोबाइल छीनकर फरार हो गए. इस मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अमित दास मानिकपुरी ने थाना गंज में रिपोर्ट कराया कि वह संजय गांधी चौक स्थित एबी ट्रेडिंग हार्डवेयर दुकान में हेल्परी का काम करता है. 26 फरवरी 2025 के शाम करीब 6 बजे पैदल अपने मोबाईल फोन देखते हुए स्टेशन रोड से संजय गांधी चौक की तरफ जा रहा था. अरिहंत काम्प्लेक्स के सामने संजय गांधी चौक के पास पहुंचा ही था कि उसके पीछे तरफ से दोपहिया वाहन में सवार तीन लड़के उसके हाथ से मोबाईल फोन को झपट्टा मारकर फरार हो गये थे. जिस पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 53/2025 धारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया. 
इस मामले को पुलिस उप महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली केशरी नंदन नायक, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना प्रभारी गंज को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया.
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी और आसपास के लोगों से घटना के बारे में डिटेल पूछताछ कर मामले में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना शुरु किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल और उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का मुआयना किया गया. मामले में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करनिशानदेही करने के प्रयास किये जा रहे थे. 
इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में शामिल आरोपी के बारे में अहम् जानकारी मिली और अज्ञात आरोपी की पहचान पहाड़ीचौक गुढ़ियारी निवासी सोनू सिंह ठाकुर के रुप में करते हुए उसकी पतासाजी कर पकड़ा गया.
मिली सबूतों के आधार पर कड़ाई से पूूछताछ करने पर आरोपी सोनू ठाकुर द्वारा अपने साथी निर्मल यादव और दो नाबालिग बालकों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना बताया गया. जिस पर मामले में शामिल आरोपी निर्मल यादव और नाबालिग 2 बालको की भी पतासाजी कर पकड़ा गया.
मोबाईल फोन छिनने की अन्य घटनाओं के बारेमें कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा रायपुर शहर के अलग-अलग स्थानों रेलवे स्टेशन, एम.जी.रोड, बंजारी मंदिर, गोलबाजार, गोगांव एवं फाफाडीह के आस-पास के क्षत्रों से भी अन्य 4 नग मोबाईल फोन छिनने की घटनाओं को अंजाम देना बताया गया.
जिस पर चारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 5 नग मोबाईल फोन और वारदात में इस्तेमाल दोपहिया वाहन सुजुकी एवनीस नम्बर CG04 PY 5070 जुमला कीमत करीब 1,50,000/- रुपये जप्त कर उनके खिलाफ कार्यवाही किया गया.
 इस कार्यवाही में निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह थाना प्रभारी गंज, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से उनि मुकेश सोरी, प्र.आर. अनुप मिश्रा, आर. मुनीर रजा, संतोष सिन्हा, आशीष राजपूत तथा थाना गंज से सउनि राजेश मण्डलेश की अहम भूमिंका रही.
गिरफ्तार आरोपी
01. सोनू ठाकुर पिता तुलश सिंह ठाकुर उम्र 19 साल निवासी मुर्राभठ्ठी पहाड़ीचौक थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर
02. निर्मल यादव पिता झंगलू राम यादव उम्र 24 साल निवासी हाण्डीपारा शितला मंदिर के पास थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर
03. 2 नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI