घर से चोरी हुआ 6 महीने का बच्चा धमतरी में मिला, 18 दिन बाद परिजनों को मिली राहत, किडनैपर नवजात शिशु को सड़क किनारे छोड़ फरार
6 month old baby stolen from home found in Dhamtari family got relief after 18 days kidnapper left the newborn baby on the roadside and absconded
धमतरी/नगरी : दंतेवाड़ा जिले के पोंदुम से 1 सितंबर को 6 महीने के बच्चे का अपहरण हो गया था. अब 20 दिन बाद बच्चा धमतरी जिले में लावारिस हालत में मिला. किडनैपर्स ने बच्चे को सड़क किनारे छोड़ दिया और भाग निकले.
मिली जानकारी के मुताबिक नगरी से धमतरी मार्ग के बीच थाना केरेगांव से 500 मीटर की दूरी में यह नवजात शिशु सड़क किनारे मिला है. आशंका जताई जा रही है कि किडनैपर सड़क किनारे मासूम को छोड़कर भाग निकला. किडनैपर बच्चे के हाथ में लिखा है कि यह बच्चा दंतेवाड़ा का है. जिसे राहगीरों ने बच्चे को उठा कर धमतरी पुलिस के केरेगांव थाने में सौंप दिया गया है. वहीं पुलिस ने बच्चे की तस्वीर परिजनों को दिखाई. बच्चा सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है.
बाइक सवार दो युवक 1 सितंबर की शाम पोंदुम गांव पहुंचे थे. दोनों हेलमेट पहने हुए थे. यहां बाजारपारा में स्थित सड़क के किनारे ग्रामीण हिड़मू के घर के पास रुके. उसके घर के बाहर झूले में 6 महीने का बच्चा राजकुमार सोया हुआ था. साथ ही 2 बच्चे पास में खेल रहे थे. दोनों युवक वहां रुके. उन्होंने बच्चे के पिता हिड़मू से देसी शराब कहां मिलती है पूछा. जब पिता ने कहा कि आगे वाले मोहल्ले में मिलेगी. युवकों ने उनसे शराब लाने को कहा. उन्हें 100 रुपए देकर शराब लाने भेजा. वहीं हिड़मू शराब लेने गया. कुछ दूर जाने के बाद एक युवक ने बाइक स्टार्ट की. दूसरे ने झूले से बच्चे को उठा लिया. जिसके बाद उसे लेकर फरार हो गए. पीछे से पिता चिल्लाते रहे. लेकिन दोनों नहीं रुके. जिसके बाद गांव के ग्रामीण एक जगह जमा हुए. इस मामले की जानकारी देर रात पुलिस को दी गई थी.
केरेगांव पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चे को लेकर कांकेर पहुंची. जहां बाल कल्याण समिति में काउंसिलिंग के बाद बच्चे को सुरक्षित बाल गृह कांकेर को सौंप दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



