तेज रफ्तार मालवाहक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, टीईटी परीक्षा दिलाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, मंगेतर घायल, पसरा मातम

Speeding truck hits motorcycle, young man returning from TET exam dies in road accident, fiancée injured

तेज रफ्तार मालवाहक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, टीईटी परीक्षा दिलाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, मंगेतर घायल, पसरा मातम

राजनांदगांव/अंबागढ़ चौकी : अंबागढ़ चौकी के बिहरीकला चौक में तेज रफ्तार मालवाहक ने बाइक को ठोकर मार दी. हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई. वहीं उसकी मंगेतर घायल है. पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है. घटना की जांच की जा रही है. यह हादसा ग्राम बिहरीकला में हुआ. 
मिली जानकारी के मुताबिक खड़गांव के ग्राम सरोली में रहने वाला कामता प्रसाद उर्वशा उम्र 32 साल अपनी मंगेतर भारती रावटे को शिक्षक पात्रता परीक्षा दिलाने राजनांदगांव लाया था. परीक्षा खत्म होने के बाद दोनों बाइक नम्बर CG08 AB 4587 से वापस गांव लौट रहे थे. अभी दोनों बिहरीकला चौक के पास पहुंचे थे. तभी शाम करीब 8.45 बजे उनकी बाइक को मालवाहक नम्बर CG06 HB 9555 के चालक ने जोरदार ठोकर मार दी. बाइक से गिरते ही कामता प्रसाद का सिर वाहन के पहिए के नीचे आ गया.
उसे नाजुक हालत में अंबागढ़ चौकी हास्पिटल पहुंचा गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर कामता की मंगेतर भारती को भी चोटें आई है. जिसका इलाज जारी है. पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है, मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB