अस्पताल कैम्पस में दवा दुकान चलाने कांट्रेक्ट कर हड़प लिए 65 लाख रुपये, कार्रवाई नहीं हुई तो चिकित्सक दंपति ने IG-SSP से लगाई इंसाफ की गुहार

₹65 lakh embezzled after securing a contract to run a pharmacy on the hospital campus; doctor couple appeals to the IG and SSP for justice after no action was taken.

अस्पताल कैम्पस में दवा दुकान चलाने कांट्रेक्ट कर हड़प लिए 65 लाख रुपये, कार्रवाई नहीं हुई तो चिकित्सक दंपति ने IG-SSP से लगाई इंसाफ की गुहार

सरगुजा : छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर के प्राइवेट हॉस्पिटल के प्रबंधक ने हॉस्पिटल के अकाउंट से 65 लाख रुपए की गड़बड़ी का आरोप लगाया है. प्रबंधक ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है. शिकायत के बाद पुलिस द्वारा एफआईआर नहीं करने पर आईजी सरगुजा रेंज और एसएसपी अंबिकापुर से की है. हॉस्पिटल के संचालकों ने दोनों पर धमकाने का भी आरोप लगाया है.
मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर जिला मुख्यालय के चोपड़ापारा स्थित DHT केयर हॉस्पिटल के प्रबंधक स्तानिस्लास टोप्पो ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराइ कि अस्पताल के बैंक खाते से उसकी जानकारी और सहमति के बगैर तकरीबन 65 लाख रुपए निकाल लिए गए. अस्पताल प्रबंधक ने सुशील कुमार राय और नवीन द्विवेदी पर इस फर्जीवाड़े में शामिल होने का आरोप लगाया है.
अस्पताल संचालक डॉक्टर दंपती का कहना है कि दोनों को अस्पताल के बैंक खाते से पैसे निकालने या किसी तरह का लेन-देन करने की अनुमति नहीं थी. संचालक दंपति ने यह भी आरोप लगाया है कि दोनों ने उन्हें धमकी भी दी.
बैंक रिकॉर्ड और CCTV फुटेज के जांच की मांग
शिकायतकर्ता चिकित्सक दंपति ने पूरी आर्थिक गड़बड़ी की निष्पक्ष और जल्द जांच करने की मांग की है. उन्होंने पुलिस से बैंक स्टेटमेंट, लेन-देन की जानकारी, ट्रांजेक्शन से जुड़े रिकॉर्ड, CCTV फुटेज, KYC दस्तावेज और मोबाइल और बैंकिंग रिकॉर्ड की जांच करने को कहा है. उनका कहना है कि इन सभी रिकॉर्ड की जांच से यह पता चल सकेगा कि खाते से रुपये कैसे, किसने और किन हालात में निकाले.
चिकित्सक दंपति ने ये भी जताई आशंका
शिकायत में आशंका जताई गई है कि अस्पताल के रुपये दूसरे बैंक खातों में जमा या ट्रांसफर किए गए हैं. इसी वजह से शिकायतकर्ता ने सुशील कुमार राय और नवीन द्विवेदी के बैंक खातों के साथ अस्पताल से जुड़े सभी वित्तीय लेन-देन की जांच कराने की मांग की है. शिकायतकर्ता दंपति ने पुलिस को बैंक खाते का स्टेटमेंट और लेन-देन से जुड़े उपलब्ध दस्तावेज सौंप दिया है.
आईजी से शिकायत, जांच और सुरक्षा की मांग
चिकित्सक दंपति से सरगुजा आई से इस पूरे मामले की जांच के अलावा सुरक्षा की मांग भी की है. शिकायकर्ता दंपति ने गड़बड़ी करने वालों के द्वारा धमकाने का आरोप भी लगाया है. सरगुजा आईजी को दी गई शिकायत में अस्पताल संचालक की पत्नी दीपिका टोप्पो ने बताया कि करीब दो साल पहले सुशील कुमार राय उनसे मिला था. उसने खुद को फार्मासिस्ट बताया और अस्पताल में दवाई की दुकान चलाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट किया था.
डॉ दीपिका टोप्पो का आरोप है कि 3 जुलाई को गड़बड़ी को लेकर सुशील कुमार राय से पूछताछ की गई. तो उसने बदसलूकी की. इसके बाद सुशील कुमार राय और नवीन द्विवेदी ने उन्हें धमकी दी और कहा कि अगर हॉस्पिटल चलाना है तो हर महीने 5 लाख रुपए देने होंगे. डॉ. दीपिका टोप्पो ने नवीन द्विवेदी पर हॉस्पिटल का पदाधिकारी बनकर वसूली करने का भी आरोप लगाया है.
कोतवाली थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा ने बताया कि शिकायत का आवेदन मिला है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?