पंचायत की बैठक में भुगतान को लेकर विवाद, सरपंच-पंच और सचिव के बीच धक्का-मुक्की व मारपीट, वीडियो वायरल, 11 दिन बाद थाना में शिकायत
Dispute over payment in Panchayat meeting, scuffle and fight between Sarpanch-Pancha and Secretary, video went viral, complaint lodged in police station after 11 days
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में ग्राम पंचायत सन्ना की राजनीति चरम पर है. इस बार यहां सरपंच-पंच और सचिव के बीच बुरी तरह ठन गयी है. बात इतनी बढ़ गयी है कि पूरा मामला थाना पुलिस तक जा पहुंचा
है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को ही सन्ना थाने में 2 शिकायत आई. पहली शिकायत सन्ना ग्राम पंचायत के सचिव राजेन्द्र यादव और बगीचा के पंचायत सचिव संघ के द्वारा थाने में शिकायत की गई कि सचिव राजेन्द्र यादव के साथ पंचायत के वार्ड वार्ड पंच रिषु केशरी और ग्राम पंचायत के सरपंच अरविंद कुजुर के खिलाफ सचिव और सचिव संघ ने पंचायत भवन में धक्का मुक्की और मारपीट की शिकायत की है.
सचिव और सचिव संघ का आरोप है कि 2 जुलाई को सरपंच की अध्यक्षता में पंचायत में एक बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में किसी भुगतान को लेकर विवाद शुरु हो गया. इसी दौरान वार्ड पंच रिशु केसरी के द्वारा पंचायत सचिव राजेन्द्र यादव के साथ धक्का मुक्की और मारपीट की गई. उक्त घटना का वीडियो भी उन्होंने जारी किया है.
इधर दूसरी तरफ रविवार को ही यहां के सरपच अरविंद कुजूर समेत कई लोगो की दस्तखत के साथ थाना सहित विभागों में भी लिखित शिकायत की गई है. इनके द्वारा किये गए शिकायत में पंचायत सचिव राजेन्द्र यादव के द्वारा पंचायत में मनमानी करने और पंचायत सचिव पद का धौंस जमाने का आरोप लगाया गया है.
2 जुलाई की बैठक का जिक्र करते हुए शिकायत में लिखा गया है कि बैठक में लिए गए फैसलों को रजिस्टर में दर्ज करना होता है और इसकी जानकारी सम्बंधित पंचों को दी जाती है. लेकिन सचिव के द्वारा जानकारी देने के बजाय धौस दिखाया जाता है.
इस पूरे मामले में मजेदार ट्वीस्ट यह है कि घटना के 11 दिन बाद शिकायत हुई है. 2 जुलाई की बैठक के दौरान विवाद हुआ फिर 11 दिनों बाद इस मामले की शिकायत क्यों हुई यह अपने आप मे एक बड़ा सवाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



