बॉयफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रही 12वीं की छात्रा ने अचानक उठाया खौफनाक कदम, कमरे में पंखे से लटकती मिली लाश, पसरा मातम

A 12th-grade student, speaking to her boyfriend on a video call, suddenly took a horrific step; her body was found hanging from a ceiling fan in her room, sparking mourning.

बॉयफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रही 12वीं की छात्रा ने अचानक उठाया खौफनाक कदम, कमरे में पंखे से लटकती मिली लाश, पसरा मातम

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला से एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. जिले के लछनपुर गांव में 12वीं कक्षा की 18 साल की छात्रा रजनी प्रधान ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा घर में अकेली थी. और उसके माता-पिता मजदूरी के सिलसिले में बाहर गए हुए थे. जब वे काम से लौटे तो घर के कमरे में बेटी को पंखे से लटका हुआ पाया। यह नजारा देखकर परिवार के होश उड़ गए और फौरन आसपास के लोगों को बुलाकर पुलिस को खबर दी गई.
बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी खुद प्रेमी ने पुलिस को दी. हालांकि आत्महत्या के पीछे की असल वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है.
खबर मिलते ही जांजगीर सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आत्महत्या से पहले छात्रा अपने प्रेमी से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रही थी. पुलिस मोबाइल फोन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच कर रही है, ताकि बातचीत के दौरान की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें.
फिलहाल पुलिस पारिवारिक स्थिति, व्यक्तिगत संबंध, मानसिक तनाव या अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर हर पहलू से जांच कर रही है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB