मां के साथ नहाने गए 3 वर्षीय मासूम बच्चे की डबरी में डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम, इधर ट्रैक्टर के केज व्हील की चपेट में आ गई कुरूद की बच्ची
A 3-year-old child drowned in a pond while accompanying his mother for a bath, plunging the family into mourning; meanwhile, a girl from Kurud was struck by the cage wheel of a tractor.
मां के साथ नहाने गए 3 वर्षीय मासूम बच्चे की डबरी में डूबने से मौत
जांजगीर-चांपा : जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेला में एक दर्दनाक हादसे में 3 साल के मासूम की डबरी में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बच्चा घर के पास खेलते-खेलते डबरी तक पहुंच गया और पानी में गिर गया. काफी देर तक नजर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. जिसके बाद उसे डबरी से बाहर निकाला गया. जीवित होने की उम्मीद में परिजन तत्काल उसे पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. खबर मिलने पर शिवरीनारायण पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?
खेलते-खेलते ट्रैक्टर के केज व्हील की चपेट में आ गई बच्ची
धमतरी/कुरुद : शनिवार को जिले के कुरुद में एक 5 साल के बच्ची की मौत हो गई. हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली. मासूम बच्ची खेलते-खेलते ट्रैक्टर के केज व्हील की चपेट में आ गई. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजनों ने फौरन उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. यह मामला कुरूद थाना क्षेत्र के चारभाटा का है.
ट्रैक्टर केज में फंसने से हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक दीक्षा साहू घर के पास खेल रही थी. इसी दौरान ट्रैक्टर के केज व्हील की चपेट में आने से उसे गंभीर चोटें आईं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन और ग्रामीण उसे फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया. हालांकि गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. हादसे के बाद शनिवार को बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया. और शव का पोस्टमार्टम कराया गया-
इस हादसे के बाद कुरुद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. इस दर्दनाक हादसे से ग्राम चारभाटा में शोक की लहर है. मासूम बच्ची की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



