हिंदू-मुस्लिम जिगरी दोस्तों का मर्डर कर मंदिर परिसर में दफनाया शव, ऊपर से लगाई टाइल्स, पुजारी पर खौफनाक कांड का आरोप, एनकाउंटर की मांग

Close Hindu-Muslim friends murdered and buried within temple premises; tiles laid over the bodies; priest accused of the gruesome act; demands raised for an encounter.

हिंदू-मुस्लिम जिगरी दोस्तों का मर्डर कर मंदिर परिसर में दफनाया शव, ऊपर से लगाई टाइल्स, पुजारी पर खौफनाक कांड का आरोप, एनकाउंटर की मांग

बागपत : यूपी के बागपत में एक मंदिर के भीतर ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है. जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. करीब 20 दिन से लापता दो जिगरी दोस्तों की लाशें मंदिर परिसर में के गड्ढे में दफन मिलीं. दोनों दोस्तों की पहचान अंकित और इसरार के रूप में हुई है. अंकित हिंदू था, जबकि इसरार मुस्लिम था. दोनों की हत्या करने के बाद शवों को मंदिर परिसर में ही छिपा दिया गया और ऊपर से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर जगह को ढक दिया गया. जिसे मंदिर के पुजारी ने अंजाम दिया है. यह मामला बागपत के थाना चांदीनगर क्षेत्र के लहचौड़ा गांव स्थित गणेश मंदिर का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अंकित और इसरार दोनों जिगरी दोस्त करीब 20 दिन पहले घर से निकले थे. लेकिन इसके बाद दोनों वापस नहीं लौटे. परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे. परिजनों के मुताबिक दोनों दोस्त लहचौड़ा गांव स्थित गणेश मंदिर में पुजारी से मिलने पहुंचे थे. इसके बाद दोनों का कोई पता नहीं चला. लगातार तलाश के बीच परिजनों को बीती रात मंदिर परिसर में ही दोनों दोस्तों के शव दफन किए जाने की जानकारी मिली.
पुलिस ने मंदिर के दो शिष्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर रात करीब 3 बजे खुदाई कर दोनों शव बरामद किए गए. दोनों शवों को बाहर निकालकर पुलिस ने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. कपड़ों और घड़ी के आधार पर शवों की पहचान इसरार और अंकित के रूप में हुई.
मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि दोनों शवों को मंदिर परिसर में बने धूनी के नीचे गड्ढा खोदकर दफन किया गया था. इसके बाद उस जगह को इंटरलॉकिंग टाइल्स से ढक दिया गया, ताकि किसी को शक न हो. करीब 20 दिन बाद दोनों शवों के मिलने से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया.
परिजनों ने जिस पुजारी महंत नरेश नाथ पर हत्या का शक जताया है, उसके बारे में बताया कि वह पहले अंकित और इसरार के गांव सिंगोली तगा स्थित मंदिर में रहता था. करीब छह महीने पहले ही वह लहचौड़ा गांव के गणेश मंदिर में रहने आया था. परिजनों का आरोप है कि दोनों दोस्त पुजारी से मिलने मंदिर पहुंचे थे और इसके बाद ही संदिग्ध हालत में लापता हो गए.
फिलहाल दोनों दोस्तों की हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों की हत्या क्यों की गई और वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल थे.
पुजारी नरेश नाथ पर परिजन शक जता रहे हैं, वह फिलहाल फरार बताया जा रहा है. परिजनों ने आरोपी पुजारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए उसके एनकाउंटर की मांग की है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. और मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?