व्यापारी ने परिवार संग खाया जहर, 3 पन्नों के सुसाइड नोट में छिपा बड़ा राज, जान की कीमत 4 करोड़ का कर्ज?, जांच में जुटी पुलिस, पूछताछ जारी
A businessman consumed poison with his family, a 3-page suicide note concealed a significant secret. A debt of 4 crore rupees was the price of his life. Police are investigating and questioning is ongoing.
कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां आर्थिक तंगी और भारी लेन-देन के दबाव ने एक पूरे परिवार को मौत के मुहाने पर ला खड़ा किया. एक युवा व्यापारी योगेश जैन ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जहर का सेवन कर खुदकुशी करने की कोशिश की. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. यह मामला कबीरधाम थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक व्यापारी योगेश जैन पर करीब 4 करोड़ रुपये का कर्ज था. जिसे लेकर वह लंबे समय से मानसिक दबाव में था. हालात इतने बिगड़ गए थे कि उसे पैसे के लिए लगातार दबाव और जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थीं. इसी तनाव और डर के माहौल में व्यापारी ने यह खौफनाक कदम उठाया और अपने पूरे परिवार के साथ जहर खा लिया.
व्यापारी योगेश जैन के भाई ने पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे. जिसके बाद सभी को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां फ़िलहाल इलाज जारी है.
मौके से पुलिस को 3 पन्नों का एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. जिसने इस पूरे मामले को और रहस्यमयी बना दिया है. नोट में व्यापारी ने अपनी आर्थिक परेशानियों, लेन-देन के विवाद और मानसिक तनाव का विस्तार से जिक्र किया है. हालांकि इसमें कुछ ऐसे संकेत भी मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और सुसाइड नोट के आधार पर हर पहलू की जांच की जा रही है. वहीं, अस्पताल में भर्ती सभी पीड़ितों की हालत नाजुक बताई जा रही है. जिससे हालात और भी गंभीर बने हुए हैं.
वहीं, इस पूरे मामले की पूछताछ के लिए पुलिस पीड़ितों के होश में आने का इंतजार कर रही है. व्यापारी परिवार से पूछताछ के बाद मामले में आगे की जांच कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी. प्रशासन ने कहा है कि अगर किसी तरह की प्रताड़ना या अवैध दबाव की बात सामने आती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या कर्ज और धमकियों का दबाव किसी को इस हद तक तोड़ सकता है कि पूरा परिवार ही मौत को गले लगाने पर मजबूर हो जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



