एक और सपने ने दम तोड़ा दम, लॉ सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही दृष्टि की भविष्य में आगे बढ़ने की इच्छा, लेकिन घरवाले तय करने लगे रिश्ता, लगा ली फांसी
Another dream died; Drishti, a second-year law student, wanted to move ahead in the future, but her family arranged a match, so she committed suicide.
बिलासपुर/कोनी : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में लॉ सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही दृष्टि गुप्ता उम्र 20 साल ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. दृष्टि का शव 14 अप्रैल की सुबह रिवर व्यू कॉलोनी स्थित उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला. शुरुआती जांच में सामने आया है कि दृष्टि अपने माता-पिता द्वारा शादी का दबाव बनाए जाने से नाराज थी. और इसी गुस्से में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. पूरे मामले में जांच जारी है.
दृष्टि के दोस्तों ने बताया कि वह एक मेधावी छात्रा थी और अपने करियर पर ध्यान देना चाहती थी. दृष्टि फ़िलहाल शादी नहीं करना चाहती थी. वह अभी पढ़ना चाहती थी और वकील बनना चाहती थी. लेकिन उसके पेरेंट्स उस पर शादी का दबाव बना रहे थे. उसने इस बारे में हमसे कई बार बात की थी. हम उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन वह बहुत परेशान थी. हमें यकीन नहीं हो रहा है कि उसने ऐसा किया है.
दोस्तों का यह बयान दृष्टि के मन में चल रही उथल-पुथल और उस पर शादी के दबाव को दर्शाता है. पुलिस अब इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और दृष्टि के माता-पिता से भी पूछताछ करेगी.
बिलासपुर के कोनी स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में दृष्टि एक किराए के मकान में 2 साल से अकेली रहती थी. 14 अप्रैल की सुबह जब उसका कमरा नहीं खुला तो मकान मालिक ने पुलिस को खबर दी. पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर पहुँचकर कमरा खोला और दृष्टि का शव फंदे पर लटका पाया. कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.
बिलासपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही वजह का पता चल सकेगा. पुलिस ने दृष्टि के माता-पिता को भी खबर कर दिया. यह घटना राजनैतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है. विपक्ष ने इस मामले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की मांग की है. अब सबकी नजरें पुलिस की जांच पर टिकी हैं और उम्मीद की जा रही है कि दृष्टि को इंसाफ मिलेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



