सड़क पर लेटे युवक को कार ने 12-फीट तक घसीटा, चेहरा बुरी तरह कुचला, हाथ मुड़ा, अस्पताल में तोड़ा दम, ड्राइवर की तलाश जारी, हादसा CCTV में कैद
A car dragged a young man lying on the road for 12 feet; his face was badly crushed and his arm twisted. He succumbed to his injuries at the hospital. The driver is being sought, and the incident was captured on CCTV.
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 साल के युवक की मौत हो गई. रत्नाबांधा रोड पर सड़क के बीच लेटे युवक के ऊपर से तेज रफ्तार कार गुजर गई. हादसे की पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. सामने आए फुटेज के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 7 अक्टूबर की रात रत्नाबांधा निवासी सागर नागरची सड़क पर लेटा हुआ था. युवक कथित तौर पर नशे की हालत में था. हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
इसी दौरान वहां से कई वाहन गुजरे. कुछ देर बाद एक कार युवक को अपनी चपेट में लेते हुए उसके ऊपर से निकल गई. बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद युवक कार के साथ करीब 12 फीट तक घसीटता चला गया. हादसे में उसके सिर, सीने और हाथ में गंभीर चोटें आईं.
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को खबर दी. घायल युवक को वरदान एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. खबर मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. हादसे से जुड़े CCTV फुटेज की मदद से घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



