डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात, घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, गंभीर बेटी रायपुर रेफर, दहशत का माहौल, पारिवारिक रंजिश की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Sensational double murder: mother and son killed after intruders broke into their home; critically injured daughter referred to Raipur; atmosphere of panic; family feud suspected; police investigating.
राजनांदगांव/डोंगरगढ़ : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के चौथना गांव में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. घर में घुसकर मां और बेटे की हत्या कर दी गई. जबकि परिवार की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. वारदात के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है. यह यह मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है.
घर में घुसकर मां-बेटे पर हमला
मिली जानकारी के मुताबिक चौथना गांव में कमला सोनकर और उनके बेटे पर घर में घुसे अज्ञात आरोपी ने कथित तौर पर जानलेवा हमला किया। जिससे दोनों की मौत हो गई. वहीं, बेटी ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल युवती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि घटना के समय कमला सोनकर का पति घर से बाहर था. इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी.
पारिवारिक रंजिश की आशंका
शुरूआती जानकारी के मुताबिक घटना के पीछे पारिवारिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है. परिवार के ही एक रिश्तेदार पर संदेह होने की बात सामने आई है, हालांकि आरोपी की भूमिका और हत्या की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. वारदात के वजह और आरोपियों से जुड़ी डिटेल जानकारी जांच के बाद ही साफ हो सकेगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



