राजधानी में दिन दहाड़े कॉलेज छात्रा से रेप, क्लासमेट ने घूमाने ले जाने के बहाने गौठान में ले जाकर बनाया हवस का शिकार, आरोपी छात्र गिरफ्तार
A college girl was raped in broad daylight in the capital, her classmate took her to Gauthan on the pretext of taking her for a stroll and raped her, the accused student was arrested
रायपुर : राजधानी रायपुर में प्राइवेट कॉलेज की छात्रा के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि पीड़िता के क्लासमेट ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कॉलेज की फर्स्ट ईयर की छात्रा के क्लासमेट ने घूमने जाने के बहाने धनेली स्थित गौठान में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद पीड़िता ने घर आकर अपने मां को पूरी घटना आपबीती बतायी. इसके बाद थाने में शिकायत की गयी. पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है. मुजगहन थाना क्षेत्र की पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



