सर्व सतनामी महिला समाज द्वारा कल सतनाम संदेश यात्रा का होगा आयोजन, बाबा गुरु घासीदास ने मानव जाति को मानवता का पढ़ाया पाठ

Satnaam Sandesh Yatra will be organized by Sarv Satnami Mahila Samaj tomorrow, Baba Guru Ghasidas taught humanity to mankind

सर्व सतनामी महिला समाज द्वारा कल सतनाम संदेश यात्रा का होगा आयोजन, बाबा गुरु घासीदास ने मानव जाति को मानवता का पढ़ाया पाठ

शहर के सभी जैतखाम स्थल पहुंच पूजा अर्चना कर सामाजिक जनों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

धमतरी : बाबा गुरु घासीदास ने संपूर्ण मानव जीवन को मनखे-मनखे एक समान का प्रेरक संदेश दिया बाबा जी ने मानवी गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की
उक्त कथन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष योगेश शर्मा, आकाश गोलछा ने धमतरी शहर के कई वार्डो में आयोजित गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त किया. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के द्वारा शहर के पोस्ट ऑफिस वार्ड, शीतला पारा वार्ड, महंत घासीदास वार्ड, हाटकेश्वर वार्ड, मक्केश्वर वार्ड, दानीटोला वार्ड, जालमपुर वार्ड मे बाबा गुरु घासीदास जयंती के मौके पर स्थित जैतखाम मे पूजा अर्चना कर सामाजिक जनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई.
कांग्रेसियों ने कहा कि गुरु घासीदास ने अपने उपदेशों के जरिए दुनिया को सत्य अहिंसा और सामाजिक सद्भावना की मार्ग दिखाया. उनका जीवन दर्शन और विचार मूल्य आज भी प्रासंगिक और सभी मानव जाति के लिए अनुकरणीय है. हमारे देश में छुआछूत और भेदभाव चरम पर था बाबा गुरु घासीदास अपने बालपन से ही इन भेदभाव को देख रहे थे. उनके मन में बहुत पीड़ा होती थी तब उन्होंने समाज में छुआछूत के भेदभाव को मिटाने के लिए मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया. जिससे समाज में कारगर प्रभाव पड़ा.
इस दौरान आशुतोष खरे, नवीन गजेंद्र, वीरू महाजन, मोहन ध्रुव, पवन यादव, शेख सोहेल, शैलेन्द्र दिवान, विशु देवांगन, गीत सिन्हा आदि अन्य कांग्रेसी शामिल हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

बाबा गुरु घासीदास ने संपूर्ण मानव जाति को मानवता का पाठ पढ़ाया -विधायक

महासमुंद : बुधवार को संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास की जयंती पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा अलग-अलग स्थानों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. साथ ही बाबा के पढ़ाए मानवता के पाठ को याद किया.
सर्वप्रथम विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भाजपा नेता अरविंद प्रहरे के निवास में पहुंचे और बाबा गुरु घासीदास एवं पवित्र जैतखाम की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इसके बाद वे तुमगांव में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे. यहां भी उन्होंने पवित्र जैतखाम की पूजा अर्चना की. 
इस मौके पर उन्होंने बाबा गुरु घासीदास को याद करते हुए कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश देकर समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया.
उन्होंने छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आध्यात्मिक जागरण की आधारशिला रखी. उनका जीवन दर्शन और विचार मूल्य आज भी प्रासंगिक और सभी मानव जाति के लिए अनुकरणीय है. उनके दिखाए राह पर चलकर बड़ी से बड़ी जीवन की कठिनाई को हल किया जा सकता है. सिर्फ प्रदेश में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में उनका संदेश मानव समाज के लिए अनुकरणीय है.
इस दौरान जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, वरिष्ठ नेतागण रमेश साहू, मुन्ना साहू, धरम पटेल, पप्पू पटेल, धरम पटेल, अरविंद प्रहरे, उत्तरा प्रहरे सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

सर्व सतनामी महिला समाज के द्वारा आगामी कल 20 दिसंबर को सतनाम संदेश यात्रा का किया जाएगा आयोजन

महासमुंद : सर्व सतनामी समाज महासमुंद की महिलाओं के द्वारा आगामी 20 दिसंबर दिन शुक्रवार को समय 11 बजे परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत सतनाम संदेश यात्रा का आयोजन शहर के मुख्य चौक- राहे से किया जाएगा.
उक्त सतनाम संदेश यात्रा का आयोजन शहर के हृदय स्थल स्थित लोहिया चौक से निकलकर बेमचा भाटा स्थित सतनाम भवन में खत्म होगी. जहां पर स्थित जयस्तंभ पर पालो यानी ध्वजारोहण का कार्यक्रम समाज जनों के द्वारा किया जाएगा. उक्त जानकारी सर्व सतनामी समाज की महिला सदस्य नीतू रानी बांधे और पार्वती सोनवानी के द्वारा दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI