मेला घुमाने के बहाने शराब पिलाकर मूक बधिर से बलात्कार, नशे में घर के बाहर बेहोश मिली युवती, आरोपी कांशी राम और सहयोगी गिरफ्तार

A deaf and mute woman was raped after being given alcohol on the pretext of taking her to a fair. The woman was found unconscious outside her home, and the accused, Kanshi Ram, and his associate were arrested.

मेला घुमाने के बहाने शराब पिलाकर मूक बधिर से बलात्कार, नशे में घर के बाहर बेहोश मिली युवती, आरोपी कांशी राम और सहयोगी गिरफ्तार

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने जुर्म में मदद करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 13 जनवरी को शाम करीब 5 बजे मुड़गांव मुर्गी फार्म हाउस में काम करने वाले आरोपी कांशी राम जांगड़े मोटर सायकल से युवती को मेले में घुमाने के बहाने ले गया था. रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी मुड़गांव में तलाश शुरु की. जिसके बाद युवती को शराब के नशे में घर के बाहर बेहोश पाया गया. परिजनों के पूछने पर युवती ने इशारों से मामले की जानकारी दी.
युवती के मूकबधिर और श्रवण बाधित होने की जानकारी होने के बावजूद आरोपी ने उसे शराब पिलाई. नशे की हालत में आरोपी ने साथी रितेश लोधी के साथ मिलकर उसे अपने किराए के मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया. पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की. जिसके बाद उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए इस गंभीर मामले का खुलासा किया है. मूकबधिर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी कांशी राम जांगड़े और उसके सहयोगी रितेश लोधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
गिरफ्तार आरोपी:
कांशी राम जांगड़े पिता सुरज जांगड़े उम्र 26 साल निवासी ग्राम धरमुटोला, थाना गैदाटोला, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
रितेश लोधी पिता बिरेन्द्र लोधी उम्र 27 साल निवासी ग्राम रखाकठेरा, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB